बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना 2025: स्नातक छात्रों को ₹1000 महीना

बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना 2025 – बिहार सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। अब राज्य के स्नातक पास बेरोजगार छात्र-छात्राओं को भी ₹1000 महीना भत्ता दिया जाएगा। यह सहायता अगले 2 वर्षों तक दी जाएगी। पहले यह योजना केवल 12वीं पास युवाओं के लिए थी, लेकिन अब इसका दायरा बढ़ा दिया गया है।

किन छात्रों को मिलेगा लाभ?

  • आवेदक स्नातक (Graduate) पास होना चाहिए।
  • उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • बेरोजगार होना जरूरी है, यानी कि न तो जॉब कर रहे हों और न ही आगे की पढ़ाई कर रहे हों।
  • आवेदक को किसी अन्य योजना जैसे छात्रवृत्ति, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, शिक्षा ऋण या किसी भी प्रकार की सरकारी/गैर-सरकारी सहायता नहीं मिल रही हो।
  • स्वरोजगार (Self Employment) वाले छात्र इसका लाभ नहीं ले सकते।

अगर आवेदन के दौरान छात्र को नौकरी या स्वरोजगार मिल जाता है, तो उस दिन से यह भत्ता बंद कर दिया जाएगा। यदि नौकरी लगने के बाद भी भत्ता लिया जाता है, तो राशि वापस करनी पड़ सकती है।

बिहार बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन प्रक्रिया

इस योजना के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन पोर्टल पर होगा।

  1. सबसे पहले New Application Registration पर क्लिक करना होगा।
  2. मांगी गई जानकारी भरनी होगी और स्कीम का चयन करना होगा।
  3. आवेदन के बाद आवेदक को DRCC ऑफिस जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना होगा।
  4. वेरिफिकेशन सफल होने के बाद छात्र को हर महीने ₹1000 की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।

अन्य संबंधित योजनाएं

  • स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (SCCY): इसके तहत छात्रों को ₹4 लाख तक का लोन मिलता है, जिस पर अब किसी प्रकार का ब्याज नहीं लिया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री निश्चय स्वय सहायता भत्ता योजना: पहले से ही 12वीं पास छात्रों को 2 साल तक ₹1000 महीना दिया जा रहा है।
  • कुशल युवा कार्यक्रम (KYP): इसके तहत छात्रों को 6 महीने का बेसिक कंप्यूटर कोर्स कराया जाता है।

Leave a Comment