BSNL 4G Launch in India | BSNL 4G नेटवर्क हुआ पूरे देश में शुरू
यहां BSNL की बहुत ही मजेदार अपडेट है। आखिरकार वो वक्त आ चुका है जब BSNL का 4G पूरे इंडिया में लॉन्च हो चुका है। इसका उद्घाटन हमारे प्रधानमंत्री जी ने OSA से किया। कुल 97,500 टावर्स कमीशन किए गए और एक्टिव भी कर दिए गए हैं। असम, बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश और कई राज्यों में यह टावर्स चालू हो चुके हैं। अगर आपके पास BSNL का SIM है तो उसे 4G फोन में लगाकर चेक कीजिए। ज्यादातर चांसेस हैं कि आपके यहां 4G नेटवर्क मिल जाए।
यह अपडेट इसलिए खास है क्योंकि BSNL ने पूरी तरह स्वदेशी 4G टेक्नोलॉजी लॉन्च की है। अब भारत भी उन देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है (जैसे Sweden, Germany, Japan, US, China, Canada) जिन्होंने अपना घरेलू 4G नेटवर्क खुद तैयार किया है।
BSNL का ₹225 वाला Cheapest Recharge Plan
BSNL ने एक नया और सबसे किफायती प्लान लॉन्च किया है। सिर्फ ₹225 में 30 दिन तक डेली 2.5GB डेटा, SMS और Free Calling की सुविधा मिलेगी। पहले यह प्लान पोस्टपेड के लिए था, लेकिन अब इसे प्रीपेड में भी लॉन्च कर दिया गया है। आज के समय में इतना डेटा और इतनी सस्ती कीमत पर कोई दूसरी टेलीकॉम कंपनी ऑफर नहीं कर रही है। Vodafone Idea, Airtel और Jio की तुलना में BSNL का यह प्लान सबसे सस्ता साबित हो रहा है। अगर आप रिचार्ज पर और पैसे बचाना चाहते हैं तो Max Pay Application का इस्तेमाल करें। यहां रिचार्ज करने पर हमेशा कैशबैक मिलता है और नया अपडेट यह है कि अब इसमें Lifetime Refer Bonus भी मिलेगा।
BSNL 5G Update | कब आएगा 5G नेटवर्क?
अगर आपके यहां BSNL का 4G नेटवर्क आ चुका है तो खुश हो जाइए। क्योंकि BSNL Officials का कहना है कि जहां 4G एक्टिव हो चुका है, वहां 5G rollout भी बहुत जल्दी होगा। असल में, 4G टावर इंस्टॉल होने के बाद BSNL को 5G अपग्रेड करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। उनका कहना है कि अगर 4G साइट एक्टिव है तो 5G को दो-तीन दिन में ऑन किया जा सकता है।
जहां BSNL टावर ही नहीं हैं या नेटवर्क कमजोर है, वहां शायद दूसरे फेज में कवरेज मिले। लेकिन ज्यादातर लोगों के लिए यह अच्छी खबर है कि BSNL 4G Rollout हो चुका है और अब जल्द ही BSNL 5G Launch in India भी होगा। यही ताज़ा अपडेट है BSNL 4G और BSNL Recharge Plans से जुड़ा। अब आप बताइए – आपके यहां BSNL 4G नेटवर्क आ गया है या नहीं? नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताना। अगर यह Post अच्छी लगी तो शेयर करना ना भूलें।
