मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2025: बिहार के युवाओं को हर महीने ₹6000! अभी जानें पूरी योजना की डिटेल

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2025: युवाओं को हर महीने ₹6000 मिलेंगे

दोस्तों, मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के अंतर्गत 18 से 28 साल के युवाओं को बिना नौकरी के हर महीने ₹6000 तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह योजना बिहार सरकार द्वारा 1 जुलाई 2025 को कैबिनेट बैठक में मंजूर की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य है युवाओं को रोजगार, इंटर्नशिप और स्किल ट्रेनिंग से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना।

इस योजना के अंतर्गत:

  • 12वीं पास युवाओं को ₹4000 प्रति माह
  • ITI या डिप्लोमा पास युवाओं को ₹5000 प्रति माह
  • Graduate या Postgraduate युवाओं को ₹6000 प्रति माह

ये राशि सीधे आधार लिंक बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए भेजी जाएगी।

इंटर्नशिप के साथ यात्रा भत्ता और लाभ

इस योजना में सिर्फ मासिक राशि ही नहीं, बल्कि यात्रा भत्ता भी मिलेगा:

  • यदि इंटर्नशिप आपके जिले से बाहर है: ₹2000 अतिरिक्त
  • यदि इंटर्नशिप राज्य से बाहर है: ₹5000 अतिरिक्त
  • यह यात्रा भत्ता अधिकतम 3 महीने तक दिया जाएगा

योजना के अंतर्गत इंटर्नशिप की अवधि न्यूनतम 3 महीने और अधिकतम 12 महीने रखी गई है।

पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और बजट की पूरी जानकारी

पात्रता:

  • उम्र: 18 से 28 वर्ष
  • योग्यता: कम से कम 12वीं पास, ITI, Diploma, Graduate या Postgraduate
  • स्किल ट्रेनिंग की हो या जारी हो

लक्ष्य और बजट:

  • वर्ष 2025–26 में 5000 युवाओं को लाभ
  • अगले 5 वर्षों में 1 लाख युवाओं को इंटर्नशिप
  • योजना का कुल बजट: ₹685.76 करोड़
  • 2025–26 में खर्च: ₹40.7 करोड़

आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी
  • इसके लिए जल्द ही एक पोर्टल लॉन्च किया जाएगा
  • सभी पात्र युवा ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन कर सकेंगे

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: स्किल के साथ अनुभव और पैसा

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का उद्देश्य है राज्य के पढ़े-लिखे और स्किल्ड युवाओं को:

  • इंटर्नशिप के जरिए कार्य अनुभव देना
  • हर महीने आर्थिक मदद देकर आत्मनिर्भर बनाना
  • और अंततः बिहार की बेरोजगारी दर को घटाना

दोस्तों यह योजना न केवल युवाओं को आर्थिक मजबूती देगी, बल्कि उन्हें आने वाले समय में रोजगार पाने में भी सहयोग करेगी। पोस्ट अच्छी लगी हो तो शेयर करें। ऐसे ही लाभदायक पोस्ट्स के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।

Leave a Comment