नमस्कार, इस Post में हम बात करने जा रहे हैं मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के बारे में। यह योजना खासतौर पर बिहार राज्य के युवाओं को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। इस पोस्ट में मैं आपको पूरी जानकारी देने वाला हूं – पात्रता, लाभ, भत्ता और इंटर्नशिप की अवधि तक की।
प्रतिज्ञा योजना क्या है? | Internship और Skill Development का कॉम्बो
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना बिहार के युवाओं को 3 से 12 महीने की internship देने के लिए बनाई गई है,
जिससे उन्हें काम का अनुभव मिले और Skill Development के जरिए भविष्य में रोजगार के अवसर बढ़ सकें। इस योजना की घोषणा 1 जुलाई 2025 को की गई थी। यह योजना भी उसी तरह है जैसे
Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana और अन्य राज्य सरकार की स्कीमें होती हैं।
पात्रता और शैक्षणिक योग्यता | कौन कर सकता है आवेदन?
इस योजना का लाभ सिर्फ बिहार राज्य के युवाओं को मिलेगा। अन्य राज्य के युवा इसमें पात्र नहीं होंगे।
आयु सीमा:
- 18 से 28 वर्ष तक के युवा
शैक्षणिक योग्यता (Qualification):
- कम से कम 12वीं पास
- या ITI, Diploma
- या Graduate / Post Graduate
- या Skill Development Training किया हुआ होना चाहिए
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का लाभ | मासिक भत्ता और विशेष बोनस
इस योजना में आपको शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मासिक भत्ता (Stipend) दिया जाएगा:
| योग्यता | मासिक भत्ता |
|---|---|
| 12वीं पास + Skill Training | ₹4,000 |
| ITI / Diploma | ₹5,000 |
| Graduate / Post Graduate | ₹6,000 |
अतिरिक्त लाभ (जिले से बाहर):
- अगर आप अपने जिले से बाहर internship करते हैं तो ₹2,000 प्रति माह (3 महीने तक) extra मिलेंगे।
- अगर आप राज्य से बाहर (जैसे उत्तर प्रदेश आदि) internship करते हैं तो ₹5,000 प्रति माह (3 महीने तक) extra मिलेंगे।
योजना की अवधि और लाभार्थी टारगेट | कब तक मिलेगा लाभ?
- Internship की अवधि: 3 से 12 महीने
- वित्तीय वर्ष 2025–26 में: 5,000 युवाओं को जोड़ा जाएगा
- 2026–27 से अगले 5 वर्षों में: 1 लाख युवाओं को लाभ मिलेगा
यह योजना क्यों ज़रूरी है?
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना बिहार सरकार की एक शानदार पहल है, जो न केवल रोजगार के अवसर बढ़ाएगी बल्कि युवाओं को अनुभव के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी प्रदान करेगी। यह Post सिर्फ information के उद्देश्य से है। जैसे ही आवेदन प्रक्रिया या अन्य अपडेट्स आएंगे, मैं इस ब्लॉग के माध्यम से आपको जरूर बताऊंगा।
