CM Pratigya Yojana 2025: Bihar युवाओं को मिलेंगे ₹6000 हर महीने, Apply Online शुरू जल्द!

CM प्रतिज्ञा योजना 2025: बिहार युवाओं के लिए बड़ी पहल

CM प्रतिज्ञा योजना का official website लॉन्च कर दिया गया है। बिहार सरकार की यह योजना युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के बेहतर अवसर देने के लिए शुरू की गई है। इस Post में हम आपको बताएंगे कि इस योजना का फायदा किन्हें मिलेगा, आवेदन कैसे करना है और पात्रता क्या होगी।

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की पात्रता और शर्तें

  • आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष।
  • शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 12वीं पास।
  • ITI, Diploma धारक, स्नातक (Graduation) और स्नातकोत्तर (Post Graduation) छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
  • जिन अभ्यर्थियों ने सरकारी कौशल प्रशिक्षण (जैसे KYP Bihar) किया है, वे भी eligible हैं।
  • वर्तमान में apprenticeship, internship या किसी अन्य training ले रहे उम्मीदवार इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे।

सीएम प्रतिज्ञा योजना के लाभ और वित्तीय सहायता

  • 12वीं पास छात्रों को ₹4000 प्रतिमाह।
  • ITI/Diploma धारकों को ₹5000 प्रतिमाह।
  • Graduation और Post Graduation पास छात्रों को ₹6000 प्रतिमाह।
  • अगर internship गृह जिले से बाहर मिलेगी तो अतिरिक्त ₹2000 प्रतिमाह आजीविका भत्ता।
  • अगर internship बिहार राज्य से बाहर मिलेगी तो ₹5000 अतिरिक्त प्रतिमाह।
  • Internship की अवधि न्यूनतम 3 माह और अधिकतम 12 माह तक होगी।

Internship किन क्षेत्रों में मिलेगी

  • Textile Industry
  • IT Sector
  • Banking Sector
  • Logistics
  • Automobile Sector

योजना का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न उद्योगों में practical exposure देना है, जिससे वे skill development के साथ रोजगार हासिल कर सकें।

आवेदन प्रक्रिया और वेबसाइट जानकारी

सीएम प्रतिज्ञा योजना का portal अब live है। फिलहाल employer (कंपनी) registration open है और candidate registration अगले कुछ दिनों में शुरू होगा।

  • Portal पर login और registration के option उपलब्ध हैं।
  • Employer अभी registration कर सकते हैं।
  • Candidate registration जल्द ही शुरू होगा।
  • आवेदन official website पर ऑनलाइन किया जाएगा।

Leave a Comment