Dairy Farming Subsidy Yojna 2025: किसानों को मिल रही है 50% तक सहायता, सिर्फ 2 गाय से शुरू करें डेयरी बिजनेस!

दोस्तों, क्या आप जानते हैं कि सरकार डेयरी फार्मिंग के लिए किसानों को 50% की सब्सिडी दे रही है। सिर्फ आप दो गाय या भैंस पालकर लाखों की डेयरी यूनिट शुरू कर सकते हैं। वह भी सरकार से लोन लेकर। तो इस पोस्ट को आप जरूर ध्यान से देखिए क्योंकि आज हम बताने जा रहे हैं डेयरी फार्मिंग सब्सिडी योजना 2025 के बारे में।

इस पोस्ट में बताएंगे कौन इस डेयरी फार्मिंग लोन को ले सकता है। कितना पैसा आपको लोन के रूप में मिलेगा? कितनी सब्सिडी मिलेगी। आवेदन कैसे किया जाएगा। यह सारे पॉइंट आज के इस पोस्ट में आपको विस्तार से बताए जाएंगे। सरकार अलग-अलग स्कीमों के तहत डेयरी फार्मिंग सब्सिडी के जरिए किसानों को लाभ दे रही है, जिनमें मुख्य हैं:

  • DIDF Scheme (Dairy Infrastructure Development Fund)
  • National Livestock Mission
  • NABARD Dairy Farming Scheme

अगर आप इन स्कीमों से लोन लेते हैं तो आपको 50% तक की सब्सिडी मिल सकती है।

डेयरी सब्सिडी के लिए पात्रता, लोन राशियाँ और यूनिट डिटेल्स

  • कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना का लाभ ले सकता है।
  • अकेले या ग्रुप में डेयरी फार्मिंग शुरू कर सकते हैं।
  • सरकारी कर्मचारी भी इसमें भाग ले सकते हैं।
  • न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए।

2 गाय/भैंस यूनिट पर अनुमानित लागत: ₹1.20 लाख

  • General Category: 25%–30% सब्सिडी (~₹30,000)
  • SC/ST: 50% सब्सिडी (~₹60,000)

10 पशु यूनिट पर अधिकतम लोन: ₹5 लाख

  • General Category: ₹1.25–1.3 लाख सब्सिडी
  • SC/ST/Women: ₹1.7 लाख सब्सिडी

Milk Chilling Plant Loan:

  • लोन: ₹1 लाख
  • General Category: ₹25,000 (25%)
  • SC/ST/Women: ₹50,000 (50%)

Maximum subsidy limit: ₹7 लाख तक
यूनिट और कैटेगरी के अनुसार सब्सिडी तय की जाती है।

डेयरी लोन के लिए DPR रिपोर्ट, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण सलाह

आवेदन प्रक्रिया:

  1. DPR (Detailed Project Report) तैयार करें।
  2. किसी बैंक जैसे SBI, PNB, HDFC, Axis Bank आदि से संपर्क करें।
  3. बैंक लोन अप्रूव करेगा, और NABARD द्वारा सब्सिडी अप्रूवल होगा।
  4. यदि यूनिट सेटअप ठीक से हो गया तो सब्सिडी सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।

यूनिट्स जिनके लिए लोन मिल सकता है:

  • 2 से 10 गाय/भैंस यूनिट
  • Milk Processing Unit (चिलर प्लांट)
  • Animal Breeding Centre
  • Feed/चारा यूनिट
  • Animal Shed Construction
  • हमेशा ध्यान दें कि DPR किसी एक्सपर्ट से बनवाएं ताकि रिजेक्ट न हो।
  • राज्य सरकार + केंद्र सरकार दोनों मिलकर यह योजना चला रही हैं, और सभी राज्यों में यह एक्टिव है।

नोट:

  • सब्सिडी केवल एक बार मिलती है, बार-बार नहीं।
  • योजना महिला उद्यमियों और SC/ST के लिए अतिरिक्त लाभ देती है।

अगर आपको इस योजना से संबंधित और कोई जानकारी चाहिए या कोई डाउट है तो नीचे कमेंट करें। यह पोस्ट किसानों को सरकारी योजना से जुड़े सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से है।

National Official Website :- Click Here

Leave a Comment