दिवाली और दुर्गा पूजा बोनस 2025 पर बड़ा अपडेट
दोस्तों, यहां पर दिवाली और दुर्गा पूजा बोनस को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। बोनस को लेकर घबराने वाली कोई बात नहीं है, लेकिन वित्त मंत्रालय ने एक नया आदेश जारी किया है। इस Post में हम आपको पूरा डिटेल बताएंगे। चैनल को सब्सक्राइब जरूर कर लीजिएगा ताकि आगे जो भी सरकारी अपडेट आए वह सबसे पहले आप तक पहुंचे।
वित्त मंत्रालय का आदेश – दिवाली गिफ्ट्स पर रोक
वित्त मंत्रालय ने 17 सितंबर को लोक उद्यम विभाग (DPE) के चीफ एग्जीक्यूटिव को लिखे पत्र में कहा है कि Central Public Sector Undertakings (CPSUs) में दिवाली और अन्य त्यौहारों पर गिफ्ट देने की जो प्रथा है उस पर रोक लगाई जाए।
सरकार का मानना है कि इससे सरकारी खर्च बढ़ता है और जनता के संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित नहीं हो पाता। इसी कारण अब सीपीएसयू कर्मचारियों को गिफ्ट्स नहीं दिए जाएंगे।
इस आदेश पर National Mission for Old Pension Scheme (OPS) के अध्यक्ष डॉ. मजीत सिंह पटेल ने कहा है कि यह कदम कर्मचारियों का मनोबल तोड़ने वाला है। उनका मानना है कि छोटे-छोटे उपहार से कर्मचारी को सम्मान का अहसास होता है और वह दुगुने उत्साह से काम करता है।
बोनस को लेकर क्या है स्थिति?
दोस्तों, सबसे बड़ी बात यह है कि इस आदेश में बोनस का कहीं भी जिक्र नहीं किया गया है। इसमें सिर्फ PSUs सेक्टर की गिफ्ट देने की परंपरा को रोकने की बात कही गई है।
इसलिए सरकारी कर्मचारियों को दिवाली बोनस को लेकर अभी तक कोई नकारात्मक अपडेट नहीं है। संभावना है कि आने वाले 2-3 दिनों में बोनस पर आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। कर्मचारियों की उम्मीद है कि इस बार बोनस अकाउंट्स में आएगा।
हालांकि, आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने हाल ही में राज्यों को सलाह दी थी कि अनावश्यक सरकारी खर्चों में कटौती की जाए और वित्तीय अनुशासन बनाए रखा जाए। इसी संदर्भ में यह गिफ्ट रोकने वाला कदम उठाया गया है।
दोस्तों, अभी घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि बोनस को लेकर कोई भी आधिकारिक रोक की घोषणा नहीं हुई है। आदेश केवल PSUs सेक्टर में गिफ्ट देने को लेकर है। उम्मीद है कि कर्मचारियों को जल्द ही बोनस की खुशखबरी मिलेगी। आपको क्या लगता है? क्या सरकार को बोनस और गिफ्ट दोनों पर रोक लगानी चाहिए या फिर कर्मचारियों का मनोबल बनाए रखने के लिए बोनस जारी रहना चाहिए? नीचे कमेंट करके अपनी राय जरूर दीजिए।