E Shram Card Pension 2025: Get ₹3000 Monthly Benefit – Check Online Apply Process Now!

ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना 2025: हर महीने ₹3000 पाने का तरीका

दोस्तों अगर आपका भी ई-श्रम कार्ड बना हुआ है तो आप सभी लोगों के लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार ई-श्रम कार्ड धारकों को हर महीने ₹3000 की पेंशन राशि देने जा रही है। इस Post में हम आपको पूरा प्रोसेस बताएंगे कि कैसे ऑनलाइन आवेदन करें और यह ₹3000 पेंशन किनको और कब से मिलेगी।

ई-श्रम कार्ड eKYC और बैंक डिटेल्स अपडेट करना जरूरी

₹3000 हर महीने पेंशन लेने के लिए सबसे पहले आपको अपने ई-श्रम कार्ड का eKYC कंप्लीट करना होगा। इसके लिए eshram.gov.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें। लॉगिन करते समय आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा जिसे दर्ज करना होगा।

लॉगिन होते ही आपको Update eKYC का ऑप्शन दिखेगा। यहां आपको अपना Bank Account Details अपडेट करना जरूरी है क्योंकि पेंशन की राशि इसी बैंक अकाउंट में आएगी। ध्यान रहे कि बैंक अकाउंट Aadhaar से लिंक होना चाहिए।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) का ऑनलाइन आवेदन

eKYC पूरा करने के बाद eshram.gov.in पोर्टल पर जाकर आप “New Enrollment” ऑप्शन से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना ई-श्रम UAN नंबर, Aadhaar verification, Mobile verification और Address details भरनी होंगी।

फॉर्म भरने के बाद आपको Nominee Details और Bank Details भी दर्ज करनी होंगी। इसके बाद Mandate Form डाउनलोड और अपलोड करना होगा और फिर nominal fee पेमेंट करके आवेदन सबमिट कर सकते हैं।

₹3000 पेंशन कब और किनको मिलेगी?

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार केवल 18 से 40 वर्ष के बीच के लोग ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत आपको 60 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद ₹3000 हर महीने पेंशन दी जाएगी।

उदाहरण के लिए –

  • 18 वर्ष की उम्र में आवेदन करने पर हर महीने आपको ₹55 जमा करना होगा और सरकार भी ₹55 देगी।
  • 40 वर्ष की उम्र में आवेदन करने पर आपको ₹200 हर महीने जमा करना होगा और सरकार भी ₹200 जोड़ेगी।

यानी आपकी उम्र जितनी ज्यादा होगी, उतना ही अधिक योगदान करना पड़ेगा। लेकिन 60 साल की उम्र के बाद हर महीने ₹3000 पेंशन आपको मिलेगी।

निष्कर्ष: ई-श्रम कार्ड धारकों के लिए सुनहरा मौका

कई लोगों को गलतफहमी है कि आवेदन करने के अगले महीने से ही पैसा मिलना शुरू हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं है। यह स्कीम केवल 60 साल की उम्र के बाद पेंशन उपलब्ध कराएगी। अगर आप 18 से 40 साल के बीच हैं तो यह योजना आपके लिए भविष्य सुरक्षित करने का बेहतर विकल्प है।

यह था पूरा डिटेल प्रोसेस ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना 2025 के बारे में। अगर यह Post आपके लिए हेल्पफुल रही तो इसे शेयर जरूर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठा सकें।

Leave a Comment