Electric Cars vs Petrol Cars: What’s Better for 2025?

EV बनाम CNG कार – आपके लिए कौन सा है बेहतर ऑप्शन?

दोस्तों, जब कार लेने की बात होती है तो हम कॉस्ट भी कैलकुलेट करते हैं और हमारे सामने दो ऐसे ऑप्शंस आ जाते हैं – EV (Electric Vehicle) और CNG Car। इनिशियली EV में थोड़े ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं लेकिन लॉन्ग टर्म में यह रिकवरी कर देती है। इस Post में हम Cost Comparison, Fuel Availability, Maintenance Cost, Performance और Environmental Impact की बात करेंगे।

CNG vs EV – Fuel Availability और Convenience

अगर आप CNG लेते हैं तो उसका इंफ्रास्ट्रक्चर भारत में काफी अच्छा है। EV का इंफ्रास्ट्रक्चर अभी बन रहा है लेकिन घर पर चार्जिंग की सुविधा मिल जाती है।

  • अगर आप डेली कम्यूट और शॉर्ट डिस्टेंस के लिए कार ले रहे हैं तो EV आसान और सस्ता ऑप्शन हो सकती है।
  • लेकिन Long Drive और छोटे शहरों की ट्रैवलिंग में EV अभी भी परेशानी का कारण बन सकती है।
  • CNG के साथ हमेशा आपके पास Petrol का बैकअप होता है, जबकि EV पूरी तरह बैटरी पर निर्भर रहती है।

इसलिए Fuel Availability में CNG कार clear winner बनती है

CNG vs EV – Environmental Impact और Pollution

बहुत लोग मानते हैं कि EV Zero Pollution है। लेकिन असलियत यह है कि EV से बिजली बनाने के लिए आज भी Coal आधारित Power Plants का इस्तेमाल हो रहा है। यानी Pollution पूरी तरह Zero नहीं है।

  • EV की बैटरी Components को Recycle करना भी मुश्किल होता है।
  • इसके बावजूद EV को CNG से ज्यादा Green और Clean माना जाता है।
  • CNG Cars, Petrol की तुलना में 20–30% कम CO2 उत्सर्जन करती हैं, लेकिन EV की तुलना में ज्यादा Pollution करती हैं।

तो अगर आप ज्यादा Eco-Friendly Option चाहते हैं तो EV Best Option है

CNG vs EV – Performance और Driving Experience

  • EV Cars instant Torque देती हैं और 0 से 100 km/h स्पीड कुछ सेकंड्स में पकड़ लेती हैं।
  • CNG Cars का Performance पिछले कुछ सालों में बेहतर हुआ है। जैसे Tata Nexon Turbo CNG 170 Nm Torque देती है।
  • EV smooth Drive और Zero Vibration देती है जबकि CNG में Engine Feel और Vibration का अलग मज़ा है।

Performance में EV थोड़ी बेहतर है लेकिन Driving Experience में यह आपकी Personal Choice पर Depend करता है।

CNG vs EV – Maintenance और Long Term Cost

  • EV Cars में चलने वाले Parts कम होते हैं इसलिए Maintenance Cost काफी कम आती है।
  • EV Battery 6–10 साल तक चलती है और कंपनियां 7–8 साल की Warranty देती हैं।
  • CNG Cars की 5 साल की Service और Maintenance Cost लगभग ₹30,000 से ₹40,000 तक आती है।

Maintenance में EV Advantage में है, लेकिन Initial Cost ज्यादा होती है।

CNG vs EV – Cost Comparison (Tata Nexon Example)

  • Tata Nexon CNG Base Variant: ₹10,98,000
  • Tata Nexon EV Base Variant: ₹13,24,000
  • यानी EV खरीदने के लिए लगभग ₹2.26 लाख Extra देने पड़ते हैं।

Running Cost (per km):

  • CNG Nexon: ₹4.34/km (23 km/kg mileage, average CNG price ₹110/kg)
  • Nexon EV: ₹1.13/km (230 km per charge, average electricity cost ₹10/unit)

5 साल/60,000 km Driving Cost:

  • CNG: ₹2.6 लाख
  • EV: ₹68,000
  • यानी EV में लगभग ₹1.92 लाख की बचत होगी।

अगर आप हर महीने 2000 km चलते हैं तो EV की Extra Cost 2.5 साल में Recover हो जाएगी। लेकिन अगर आप सिर्फ 500 km ही चलाते हैं तो Cost Recovery में 10 साल लगेंगे।

Final Verdict – EV या CNG?

  • अगर आप Metro Cities में रहते हैं और Daily 1500–2000 km से ज्यादा Drive करते हैं तो EV आपके लिए बेहतर Option है।
  • अगर आपको Fuel Availability, Long Distance Travel और कम Headache चाहिए तो CNG Car अभी Best है।
  • EV Technology तेजी से Develop हो रही है और अगले 2–3 सालों में EV Cars और भी सस्ती और बेहतर होंगी।

Conclusion: अभी Immediate Practical Use के लिए CNG Car बेहतर है, जबकि Future में EV Cars Long Term Game-Changer होंगी। अब बताइए, आपकी नजर में कौन सी Car Best है – EV या CNG?

Leave a Comment