ELI Scheme 2025: कर्मचारियों और नियोक्ताओं के लिए शानदार योजना
दोस्तों, जैसा कि आप जानते हैं, मैं हमेशा आपकी जानकारी के लिए Post बनाता रहता हूं ताकि कर्मचारियों और नियोक्ताओं को पता चल सके कि मार्केट में क्या नई योजनाएं आई हैं और उनके क्या लाभ हैं। आज की यह Post भी कुछ खास है, क्योंकि इसमें मैं बात कर रहा हूं केंद्र सरकार की नई योजना ELI (Employment Linked Incentive) Scheme 2025 के बारे में।
ELI Scheme क्या है और इसका उद्देश्य क्या है?
ELI Scheme, Employment Linked Incentive Scheme का संक्षिप्त रूप है। इस योजना का उद्देश्य है आगामी दो वर्षों में 3 करोड़ नई नौकरियां उत्पन्न करना। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार ने कुल ₹99,446 करोड़ का बजट निर्धारित किया है।
योजना को दो भागों में बांटा गया है:
- Part A: कर्मचारियों (Employees) के लिए
- Part B: नियोक्ताओं (Employers) के लिए
Part A: कर्मचारियों को क्या मिलेगा?
- जिन युवाओं ने पहली बार नौकरी ज्वाइन की है और EPFO में पहले से रजिस्टर्ड नहीं हैं, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
- ऐसे कर्मचारियों को ₹15,000 तक की राशि दी जाएगी, जो दो किस्तों में मिलेगी:
- पहली किस्त: 6 महीने नौकरी पूरी करने के बाद
- दूसरी किस्त: 12 महीने पूरे करने और एक Awareness Program अटेंड करने के बाद
- इस योजना में वे सभी कर्मचारी पात्र हैं जिनकी सैलरी ₹1 लाख तक है।
Part B: नियोक्ताओं के लिए क्या लाभ है?
- जो नियोक्ता EPFO के तहत रजिस्टर्ड हैं और उनके यहां 50 से कम कर्मचारी हैं, उन्हें कम से कम दो नए कर्मचारी जोड़ने होंगे।
- अगर कर्मचारियों की संख्या 50 से अधिक है, तो कम से कम पांच नए कर्मचारी जोड़ने होंगे।
- इंसेंटिव स्ट्रक्चर:
- ₹100 सैलरी पर ₹1000 का इंसेंटिव
- ₹100-₹20000 सैलरी पर ₹2000 का इंसेंटिव
- ₹20000-₹30000 सैलरी पर ₹3000 का इंसेंटिव
- मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्रीज को 3 से 4 साल तक इंसेंटिव मिलेगा, जबकि सामान्य कंपनियों को 2 साल तक।
ELI Scheme की गाइडलाइन्स और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
दोस्तों अभी तक सरकार ने इस योजना की पूरी गाइडलाइन्स जारी नहीं की हैं। लेकिन यह स्कीम 1 अगस्त 2025 से लागू होगी। आने वाले समय में जैसे ही रजिस्ट्रेशन और कंप्लायंस से जुड़ी गाइडलाइन्स आएंगी, हम आपको हर एक पॉइंट विस्तार से समझाएंगे। इस स्कीम का रजिस्ट्रेशन EPFO पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा और इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
दोस्तों ELI Scheme 2025 न केवल नए युवाओं को नौकरी का अवसर देती है बल्कि इंडस्ट्रीज को भी प्रोत्साहित करती है कि वे ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन करें। यह योजना भारत में बेरोजगारी दर को कम करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। अगर आपको यह Post पसंद आई हो तो इसे शेयर करें। धन्यवाद!
Useful Links:
| ELI Scheme Official Website | Click Here |
