क्या EPFO के पास पेंशन बढ़ाने की पावर है? जानिए पूरा सिस्टम!
नमस्कार, दोस्तों आज हम ऐसे विषय पर चर्चा करेंगे जो लाखों पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ा हुआ है। आज हम विस्तार से चर्चा करेंगे – क्या EPFO के पास यह अधिकार है कि वह पेंशन बढ़ा दे? क्या यह अधिकार सिर्फ EPFO के पास है या किसी और संस्था के पास? आज हम EPS-95 के पीछे की पूरी प्रक्रिया को परत दर परत खोलेंगे ताकि आपको सही जानकारी मिल सके।
EPFO, CBT, Ministry और Cabinet – पेंशन वृद्धि का लंबा सफर
कई पेंशनर्स के मन में यह गलतफहमी है कि EPFO ही उनकी पेंशन बढ़ाने का बॉस है, लेकिन सच्चाई यह है कि EPFO केवल प्रस्ताव दे सकता है, खुद से एक पैसा भी पेंशन में नहीं जोड़ सकता।
पूरा प्रोसेस इस प्रकार होता है:
- EPFO प्रस्ताव बनाता है।
- प्रस्ताव जाता है CBT (Central Board of Trustees) के पास।
- CBT में तीन पक्ष होते हैं –
- श्रम एवं रोजगार मंत्री (Chairman),
- नियोक्ता (Employers),
- कर्मचारी संगठन (Employees Union Leaders)
- यहां गंभीर बहस होती है – नियोक्ता कहते हैं पैसा कहां से आएगा, कर्मचारी प्रतिनिधि पेंशन बढ़ाने की मांग करते हैं।
- यदि प्रस्ताव CBT से पास हो गया, तब वह Ministry of Labour में जाता है।
- वहां से Ministry of Finance के पास।
- और फिर आख़िर में प्रस्ताव Union Cabinet में पहुंचता है, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री जी करते हैं।
- कैबिनेट से पास होने के बाद Rajpatra (Gazette Notification) के ज़रिए यह कानून बनता है और पेंशन में वृद्धि होती है।
इस प्रक्रिया में कई जगह प्रस्ताव अटक सकता है – CBT, Labour Ministry, Finance Ministry या फिर Cabinet में।
EPFO सिर्फ प्रस्ताव देता है, फैसला सरकार करती है
अगर आपको लगता है कि EPFO ही आपकी पेंशन बढ़ा देगा, तो यह गलतफहमी है। असल में यह जिम्मेदारी CBT, Ministry of Labour, Finance Ministry और आखिर में Cabinet की है। सुप्रीम कोर्ट ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि पेंशन कर्मचारी का अधिकार है, कोई दया नहीं। यही कारण है कि पहला दबाव CBT पर बनना चाहिए, क्योंकि वही पहला गेटवे है जिससे प्रस्ताव पास होकर आगे जाता है।
निष्कर्ष: EPFO नहीं, सरकार तय करती है आपकी पेंशन
दोस्तों, यह पूरी प्रक्रिया मैंने आपको इसलिए बताई क्योंकि कई बुज़ुर्ग पूछ रहे थे – “EPFO प्रस्ताव देता है तो फिर पेंशन बढ़ती क्यों नहीं?” अब आपको यह स्पष्ट हो गया होगा कि EPFO के पास सिर्फ प्रस्ताव देने का अधिकार है, फैसला सरकार के अलग-अलग स्तरों पर होता है।
