Free AI Tools for Graphic Designers – टॉप 8 Websites जो आपके Design Workflow को आसान बना देंगी

Free AI Tools – अगर आप एक Graphic Designer हो और अपने Design Workflow को AI के help से आसान बनाना चाहते हो बिना पैसे खर्च किए, तो इस Post में मैं ऐसे Top Free AI Tools और Websites के बारे में बताऊंगी जो मेरे खुद के daily designing process में काम आते हैं।

1. Fontjoy – Best Free AI Font Pairing Tool

मान लो तुमने एक Creative Design बना ली है, लेकिन जब Text add करने की बारी आई तो font selection में ही घंटों बर्बाद कर दिए। इससे आपका Time waste plus Headache दोनों हो जाता है। तो इस Problem को दूर करने के लिए help करेगा Fontjoy। यहां पे बस Generate पर click करना है और ये आपके लिए Unlimited Font Pairing options दे देगा। यहां से आप अपने According Font Pairing का level select कर सकते हो। That’s it.

2. Briefbox – AI Design Ideas and Font Finder

यहां पर आपके पास तीन options available हैं। मान लो आपको daily design practice करनी है लेकिन practice करने के लिए ideas चाहिए होते हैं। तो उसके लिए आप first option यानी कि Design Brief Generator use कर सकते हो। यहां पे आप Design Type, Industry और Design Style choose करके अपने briefs generate कर सकते हो और उस पर practice कर सकते हो।

अब मान लो आपने design बना लिया लेकिन style को match करने के लिए font चाहिए। Font section के लिए घंटों waste करने से अच्छा है कि आप Briefbox के दूसरे option – Font Finder का use कर सकते हो। यहां पे बस अपनी design style के according keyword search करना है और आपको unlimited fonts मिल जाएंगे।

3. khroma – AI Color Palette Generator

Design में fonts के अलावा एक और most important part होता है color palette। अगर आपका design style कुछ और है और आपने color कुछ और use किया है तो design का mood बिल्कुल opposite हो जाएगा। For Example – अगर आपका design sports related है और आपने warm colors use किए हैं तो उसका mood mismatch लगेगा।

इस problem को दूर करने के लिए आपकी help करेगा Chroma। बस Generate पर click करें और hundreds of color palettes generate हो जाएंगे। Suppose आपको dark palette चाहिए, तो simply search करो “dark” और आपके पास ready-made palettes आ जाएंगे।

4. AutoDraw – Free AI Illustration Tool

मान लो आपके पास Illustrator नहीं है और आप drawing में अच्छे नहीं हो। लेकिन आपको hand-drawn illustrations चाहिए अपनी designs में use करने के लिए। तो यहां help करेगा AutoDraw। बस आपको जो draw करना है उसका outline बना दीजिए और AI automatically उसे detect करके final drawing बना देगा। That’s it. और फिर आप उसे आसानी से download कर सकते हो।

5. Let’s Enhance – Free AI Image Quality Enhancer

Design चाहे कितना भी अच्छा हो लेकिन अगर उसमें use किया गया image low-quality है तो client आपसे जरूर नाराज होगा। इस problem को solve करने के लिए आप use कर सकते हो Let’s Enhance। यहां पे simply image upload करें, options choose करें और enhance पर click करें। That’s it. आपका high-quality image ready है।

6. Recraft – Text to Vector AI Tool

A great website for text-to-vector generation with high-quality export. बस text enter करो, अपना style और color choose करो और फिर export कर लो। अगर आपको background remove करना है तो option select करो, और अगर किसी भी part को edit करना है तो वह भी कर सकते हो। High quality PNG में export option available है।

7. Adobe Firefly – Free AI Image and Video Generator

अगर आपको अपने designs के लिए high-quality image चाहिए तो Adobe Firefly use कर सकते हो। यहां बस prompt type करना है, options select करके generate पर click करना है और आपके पास ready-made AI images आ जाएंगे। In fact, आप इस image को video में भी convert कर सकते हो। बस option select करें, prompt लिखें कि video में क्या करवाना चाहते हो और फिर generate कर दें। कुछ seconds के बाद आपका video तैयार हो जाएगा।

8. Pixlr – Best Free Photoshop Alternative with AI

This is one of my most favorite AI Tools. इसमें आपको Photoshop जैसे features मिलते हैं – जैसे Generative Fill, Background Remover, Generative Expand और बहुत कुछ। बस dashboard open करें, “Open AI Photo Editor” पर click करें और अपनी photo upload करें। इसके बाद आप अपनी photo को edit कर सकते हो और AI tools का free use करके high-quality output ले सकते हो।

Final Thoughts – Graphic Designers के लिए Best Free AI Tools 2025

अब आपका design workflow बहुत आसान हो जाएगा। लेकिन आसान होने का फायदा तभी है जब आपको उससे earn करना भी आता हो। इस Post में मैंने detail में बताया कि Free AI Tools for Designers कैसे आपके काम आएंगे और कौन सी mistakes avoid करनी चाहिए। So overall आपने इस Post में Top 8 Free AI Tools for Graphic Designers के बारे में जान लिया।

Leave a Comment