8th Pay Commission के बाद GDS, BPM और ABPM की सैलरी में कितना इज़ाफ़ा होगा?
दोस्तों ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) की सैलरी को लेकर बड़ा सवाल यही रहता है कि 8th Pay Commission आने के बाद इनकी सैलरी में कितना इज़ाफ़ा होगा। इस पोस्ट में हम जानेंगे कि 8th Pay Commission कब लागू हो सकता है, इसकी ज़रूरत क्यों है, और इससे GDS की सैलरी में क्या बदलाव आएगा।
8th Pay Commission की संभावित तारीख और असर
पे कमीशन एक कमेटी होती है जिसे सरकार हर 10 साल में बनाती है ताकि सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, अलाउंस और पेंशन आदि की समीक्षा की जा सके। 7th Pay Commission साल 2016 में लागू हुआ था, और अब 2026 में 8th Pay Commission लागू होने की संभावना है। इससे सभी केंद्र सरकार के कर्मचारी जैसे कि रेलवे, डाक विभाग, पेंशनर्स आदि को लाभ मिलेगा।
पे कमीशन के लागू होने पर:
- सैलरी स्केल को महंगाई के अनुसार रिवाइज किया जाता है।
- अलाउंस (जैसे ट्रैवल, हाउसिंग) को भी रिवाइज किया जाता है।
- पेंशन और डीए (DA) की गणना नए सिरे से होती है।
8th Pay Commission के बाद GDS सैलरी में संभावित बदलाव
वर्तमान सैलरी (2024):
- BPM की Basic Salary: ₹12,000 + 53% DA → लगभग ₹18,500
- ABPM की Basic Salary: ₹10,000 + 53% DA → लगभग ₹15,000
8th Pay Commission लागू होने के बाद:
- BPM की Revised Basic Pay: ₹18,000 (₹12,000 + 6000 DA)
- ABPM की Revised Basic Pay: ₹15,000 (₹10,000 + 5000 DA)
- इसके बाद नया DA फिर से लागू होगा जो हर 6 महीने में बढ़ता है।
अन्य लाभ:
- ऑफिस मेंटेनेंस अलाउंस
- स्टेशनरी और साइकिल अलाउंस (₹80+)
- DA हर 6 महीने में 4-5% के हिसाब से बढ़ेगा।
Official Proposals:
- GDS के लिए 10+2 Qualification की मांग की जा रही है।
- यदि क्लास 10 बेसिस पर भर्ती जारी रहती है, तो 50 मार्क्स की परीक्षा प्रस्तावित है।
निष्कर्ष: GDS कर्मचारियों के लिए कितनी फायदेमंद होगी 8th Pay Commission?
अगर 8th Pay Commission 2026 में लागू होता है तो:
- BPM की सैलरी ₹18,000+ हो जाएगी।
- ABPM की सैलरी ₹15,000+ हो जाएगी।
- DA और अन्य अलाउंस जोड़ने पर ₹20,000–25,000 तक सैलरी पहुंच सकती है।
दोस्तों यह एक सकारात्मक संकेत है कि आने वाले वर्षों में GDS कर्मचारियों को भी अन्य केंद्रीय कर्मचारियों की तरह ही अच्छा वेतनमान मिल सकता है। अगर आपको नोटिफिकेशन से जुड़ी जानकारी चाहिए तो कमेंट जरूर करें। ऐसी और जानकारी के लिए जुड़े रहें।
