एलपीजी गैस कनेक्शन ईकेवाईसी कैसे करें? Mobile से घर बैठे आसान तरीका
LPG Gas eKYC 2025 – अगर आप अपने मोबाइल फोन से एलपीजी गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी करना चाहते हैं, तो यह Post आपके लिए है। सबसे पहले Play Store पर जाएँ और LPG Gas एप्लीकेशन डाउनलोड करें। इंडियन ऑयल का यह ऐप सबसे भरोसेमंद है। एप्लीकेशन ओपन करने के बाद कुछ परमिशन Allow करें और Close बटन दबाएँ। फिर एप्लीकेशन में अपना अकाउंट रजिस्टर करें। लॉगिन या साइन अप के ऑप्शन में जाएँ। अगर आपका अकाउंट नहीं है तो Register सेक्शन में अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, First Name और Last Name डालें।
रजिस्ट्रेशन के बाद OTP आएगा जिसे डालकर पासवर्ड क्रिएट करें। पासवर्ड में नाम और नंबर दोनों मिक्स करके डालें और दो बार टाइप करें। फिर OK पर क्लिक करें। अब आप Login Now के सेक्शन में मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर सकते हैं।
लिंक माय एलपीजी आईडी और अकाउंट वेरिफिकेशन
Login करने के बाद Link My LPG ID ऑप्शन पर क्लिक करें। एलपीजी आईडी 16 डिजिट की होती है जो आपके गैस कनेक्शन की डायरी में मिलती है। यदि वेबसाइट से प्राप्त कर रहे हैं, तो 17 नंबर की आईडी में से पहला नंबर हटा कर बाकी नंबर डालें। उसके बाद अकाउंट वेरिफाई करने के लिए Yes, It’s My Account पर क्लिक करें। मोबाइल नंबर से OTP आएगा, उसे डालकर Done पर क्लिक करें। अब आपका एलपीजी अकाउंट पूरी तरह से लिंक हो जाएगा।
ईकेवाईसी (eKYC) प्रोसेस कैसे करें
अब अकाउंट लिंक होने के बाद My Profile में जाएँ। नीचे स्क्रॉल करें और eKYC Status में Re-eKYC ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें। फिर Face Authenticate करें। Face Authentication के लिए Aadhaar Face ID Application डाउनलोड करना होगा। ऐप इंस्टॉल करने के बाद मोबाइल कैमरा खुल जाएगा। जिस व्यक्ति के नाम से गैस कनेक्शन है, उसका फेस स्कैन करें।
अगर सही तरीके से Authenticate हो जाता है, तो आपकी KYC सक्सेसफुल हो जाएगी। KYC पूरा होने के बाद Home सेक्शन में जाकर Status चेक करें। वहां लिखा होगा KYC Confirmed Successfully। अब आप कहीं जाने की जरूरत नहीं, पूरी प्रोसेस मोबाइल से ही पूरी हो जाती है।
Mobile से एलपीजी Gas KYC: फायदे और सुविधा
Mobile से eKYC करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको ऑफिस जाने की जरूरत नहीं। पूरे प्रोसेस को आप घर बैठे पूरी कर सकते हैं। इंडियन ऑयल, HP Gas और Bharat Gas सभी के लिए यही तरीका लागू होता है। इस Post में हमने कंप्लीट प्रोसेस बताया है कि कैसे आप एलपीजी गैस कनेक्शन eKYC घर बैठे अपने मोबाइल से कर सकते हैं।
