हरियाणा लेबर कार्डधारकों के लिए खुशखबरी! स्कॉलरशिप और पैसे को लेकर आई बड़ी अपडेट Haryana Labour Card Update

हरियाणा लेबर कार्ड अपडेट 2025: क्यों अटका है पैसा और कब मिलेगा?

Haryana Labour Card Update – दोस्तों, आज की यह पोस्ट बेहद यूनिक और खास होने वाली है क्योंकि इसमें हम बात करेंगे हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट के लेबर कार्ड (श्रमिक कार्ड) से जुड़ी बड़ी अपडेट की। हरियाणा में लेबर कार्ड को लेकर डिपार्टमेंट काफी गंभीर है। बहुत से श्रमिकों का सवाल है कि साल 2024 में जो स्कीम उन्होंने अप्लाई की थी, उसका पैसा अभी तक क्यों नहीं आया? इसका कारण जानना आपके लिए जरूरी है। अगर आपके माताजी, पिताजी या आपने खुद लेबर कार्ड बनवा रखा है और स्कॉलरशिप या किसी अन्य योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।

लेबर स्कॉलरशिप स्कीम 2025 और फर्जी वर्क स्लिप की सख्त जांच

हरियाणा में श्रमिक बच्चों के लिए स्कॉलरशिप स्कीम चलाई जाती है, जैसे कि मेधावी छात्र योजना और स्कूल छात्रवृत्ति योजना। लेकिन फिलहाल इन स्कीमों को होल्ड किया गया है। इसके पीछे कारण है कि कई जिलों में फर्जी वर्क स्लिप सबमिट की जा रही थी। हरियाणा के श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वर्क स्लिप की सख्त जांच हो। यदि कोई व्यक्ति फर्जी स्लिप या जानकारी देता है, तो उसका लेबर कार्ड कैंसिल कर दिया जाएगा और उसे भविष्य में किसी भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

अपने लेबर कार्ड और फैमिली ID को इस तरह वेरीफाई करवाएं

अगर आप हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट की किसी योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो अपनी Parivar Pehchan Patra (PPP) या Family ID को अपडेट और वेरीफाई करवाएं:

  • Date of Birth सही वेरीफाई होनी चाहिए
  • Occupation (CW – Construction Worker) सही होना चाहिए
  • ऑब्जेक्शन वाली स्कीम का सावधानी से रिप्लाई करें
  • स्कीम का टाइम पीरियड खत्म होने से पहले ही आवेदन करें

अगर आपका स्कीम रिजेक्ट हो गया और उसका टाइम पीरियड खत्म हो गया, तो आप दोबारा अप्लाई नहीं कर सकते।

लेबर कार्ड धारकों के लिए छात्रवृत्ति योजना में कितना पैसा मिलेगा?

हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट की स्कॉलरशिप स्कीम में मेधावी छात्रों को ₹21,000 से लेकर ₹51,000 तक की राशि दी जाती है। जिन बच्चों ने 10वीं या 12वीं में 60% से 100% तक अंक प्राप्त किए हैं और उनके माता-पिता के पास वैध लेबर कार्ड है, वे इस योजना के लिए पात्र हैं। जुलाई के अंत तक सरकार इस स्कीम को दोबारा शुरू कर सकती है, इसलिए आप लोग तैयार रहें और ज़रूरी दस्तावेज़ वेरीफाई करवा लें।

नोट: इस पोस्ट की सारी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और सरकारी निर्देशों के आधार पर दी गई है। फाइनल निर्णय संबंधित डिपार्टमेंट के अनुसार होगा। अगर आपको इस पोस्ट से जुड़ा कोई सवाल है या टेक्निकल हेल्प चाहिए, तो कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताएं।

Leave a Comment