हरियाणा और भारत के लोगों के लिए खुशखबरी: GST दरों में बड़ी कटौती
New GST Rates – साथियों, सरकार ने इस बार नवरात्रों से ही दिवाली का तोहफा दे दिया है। अब GST की दरें घटाकर केवल दो स्लैब (5% और 18%) कर दी गई हैं। पहले चार स्लैब (5%, 12%, 18%, 28%) होते थे। इस फैसले से 175 से अधिक रोजमर्रा के सामान सस्ते हो गए हैं।
कौन-कौन से सामान हुए सस्ते?
अब देखिए, कौन-सी जरूरी चीजें सस्ती हुई हैं और कितनी बचत होगी:
- हेयर ऑयल, शैंपू, टूथपेस्ट, टूथब्रश, सेविंग क्रीम और साबुन
- पहले 18% टैक्स लगता था, अब सिर्फ 5% लगेगा।
- मतलब ₹100 का शैंपू अब ₹87 में मिलेगा।
- बटर, घी, चीज, डेयरी स्प्रेड
- पहले 12% टैक्स, अब केवल 5%।
- ₹100 का सामान अब ₹93 में मिलेगा।
- बर्तन, फीडिंग बोतलें, शिशु नैपकिन, क्लीनिक डायपर
- टैक्स 12% से घटाकर 5% कर दिया गया।
- सिलाई मशीन और पार्ट्स, थर्मामीटर, डायग्नोस्टिक किट, नजर का चश्मा
- पहले 18% टैक्स लगता था, अब केवल 5%।
- कृषि उपकरण और वाहन पार्ट्स (ट्रैक्टर, टायर, ड्रिप सिंचाई प्रणाली, CNG कारें)
- किसानों को बड़ी राहत, लागत कम होगी।
- किताबें, कॉपी, पेंसिल
- अब GST मुक्त कर दिया गया है।
आम जनता पर असर
- रोजमर्रा की चीजें जैसे शैंपू, साबुन, तेल, बर्तन और खाने-पीने की वस्तुएं अब पहले से 7% से 13% तक सस्ती हो गई हैं।
- बीमा पॉलिसी और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी टैक्स घटाकर राहत दी गई है।
- कपड़े और वाहन पार्ट्स भी अब सस्ते मिलेंगे।
निष्कर्ष
सरकार का यह फैसला हर घर के लिए राहत भरा है। अब रोजमर्रा की जरूरत की 175 वस्तुएं सस्ती हो गई हैं। नवरात्रों से ही यह राहत लागू हो चुकी है और इसे आम जनता तक पहुंचाना हमारा काम है। तो दोस्तों, इस Post को शेयर जरूर करें ताकि सभी तक यह GST कटौती की खुशखबरी पहुंच सके।
