जीएसटी रिफॉर्म 2025 – किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा
भारत सरकार ने किसानों के लिए GST Reforms 2025 लागू कर दिए हैं। पहले ट्रैक्टर, टायर, स्पेयर पार्ट्स और अन्य कृषि उपकरणों पर 12% और 18% GST लगता था। अब इसे घटाकर केवल 5% GST कर दिया गया है। इसका सीधा फायदा किसानों को होगा क्योंकि अब ट्रैक्टर और कृषि उपकरण सस्ते हो जाएंगे।
Tractor पर नई GST दर और बचत का हिसाब
- अगर किसान 6.5 लाख का ट्रैक्टर खरीदते थे तो पहले 12% GST यानी ₹78,000 देना पड़ता था। कुल कीमत ₹7,28,000 होती थी।
- अब यही ट्रैक्टर मात्र 5% GST यानी ₹32,500 के साथ ₹6,82,500 में मिलेगा।
- इस तरह किसानों को लगभग ₹45,500 की बचत होगी।
इसी तरह अगर कोई किसान 50 HP का ट्रैक्टर खरीदता है जिसकी कीमत ₹8.5 लाख है, तो पहले 12% GST के साथ वह ट्रैक्टर ₹9,52,000 में मिलता था। अब केवल 5% GST लगेगा और ट्रैक्टर की कीमत घटकर ₹8,92,500 हो जाएगी। यानी ₹59,500 की सीधी बचत।
Harvester, Rotavator और Tyres पर नई GST दर
- Harvester: पहले 30 लाख के Harvester पर 12% GST यानी ₹3,60,000 देना पड़ता था। अब केवल 5% यानी ₹1,50,000 देना होगा। कुल कीमत ₹31,50,000 होगी। यानी किसान को ₹2,10,000 की बचत।
- Rotavator: अगर कीमत ₹1 लाख है तो पहले 12% यानी ₹12,000 देना पड़ता था। अब सिर्फ 5% यानी ₹5,000 देना होगा। कुल कीमत ₹1,05,000 होगी। यानी किसान को ₹7,000 की बचत।
- Tractor Tyres और Spare Parts: पहले इन पर 18% GST लगता था।
- उदाहरण: ₹55,000 के टायर पर पहले ₹9,900 GST लगता था यानी कुल कीमत ₹64,900 होती थी। अब केवल 5% GST यानी ₹2,750 लगेगा और टायर ₹57,750 में मिलेगा। यानी लगभग ₹7,150 की बचत।
- इसी तरह अगर कोई Spare Part ₹1,000 का है तो पहले उस पर ₹180 GST लगता था। अब केवल ₹50 GST लगेगा। यानी ₹130 की बचत।
नई जीएसटी दर कब से लागू होगी?
यह नया GST स्लैब 22 सितंबर 2025 से लागू हो जाएगा। अब Tractor, Tyres, Harvester, Rotavator और Spare Parts समेत सभी कृषि उपकरण किसानों को सस्ते दामों पर मिलेंगे। यह कदम किसानों के लिए दिवाली से पहले बड़ी राहत लेकर आया है। किसान भाइयों, अब कृषि उपकरण खरीदना आसान और सस्ता हो गया है। इस Post को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि हर किसान इस योजना का लाभ उठा सके।
