हरियाणा बिजली बिल माफी योजना 2025: किन लोगों का होगा बिजली बिल माफ

हरियाणा सरकार ने दिवाली से पहले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बिजली बिल माफी योजना 2025 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं को राहत दी जाएगी।

बिजली बिल माफी योजना क्या है?

यह योजना उन उपभोक्ताओं के लिए है जिनका बिजली कनेक्शन बकाया बिल की वजह से काट दिया गया है और वे पूरा बिल चुकाने में असमर्थ हैं। अब ऐसे उपभोक्ता केवल 25% राशि का भुगतान करके अपना बिजली कनेक्शन दोबारा चालू करवा सकते हैं।

योजना का लाभ कौन उठा सकता है?

इस योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलेगा:

  • जिनकी वार्षिक आय ₹1 लाख से कम है
  • जो हरियाणा के मूल निवासी हैं
  • जिनका मासिक बिजली उपयोग 180 यूनिट से अधिक नहीं है

आवश्यक दस्तावेज

  1. पासपोर्ट साइज फोटो
  2. मोबाइल नंबर और Email ID
  3. Aadhaar Card
  4. परिवार पहचान पत्र (Family ID)
  5. आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) – CSC से बनवा सकते हैं
  6. पिछली 12 महीने का बकाया बिजली बिल
  7. हरियाणा Domicile (निवासी प्रमाण पत्र)

आवेदन प्रक्रिया

  1. अपने नजदीकी बिजली विभाग कार्यालय (Electricity Board) से आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  2. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  3. आवश्यक दस्तावेज Self-attested करके फॉर्म के साथ अटैच करें।
  4. पूरा फॉर्म संबंधित कार्यालय में जमा करें।
  5. दस्तावेजों का वेरिफिकेशन होने के बाद योग्य उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिलेगा।

इस प्रकार योग्य परिवार केवल 25% राशि जमा करके अपना कटा हुआ बिजली कनेक्शन दोबारा चालू करवा सकते हैं।

Leave a Comment