हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: अब पेंशन की राशि फैमिली आईडी की इनकम में नहीं जोड़ी जाएगी Family id New Update

Family id New Update – दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं हरियाणा सरकार की एक ऐसी अपडेट के बारे में, जिसको शायद आप लोगों ने अभी तक नहीं सुना होगा। हरियाणा सरकार की वो कौन सी अपडेट है, जिसके बारे में मैं आप लोगों को विस्तार से बताऊंगा। हरियाणा सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब आप लोगों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्या बड़ी अपडेट है, वो मैं आपको बता देना चाहता हूं।

आपकी PPIID आपकी फैमिली आईडी से यह अपडेट जुड़ी हुई है। इस अपडेट को लेकर जब आप सुनेंगे तो बिल्कुल आप लोग खुश हो जाएंगे क्योंकि काफी सारे परिवार इस अपडेट को लेकर चिंता में थे। काफी परिवार इस योजना से बाहर हो चुके थे और दर्जनों अन्य स्कीमों से भी बाहर हो गए थे।

अब फैमिली आईडी की सालाना आय में नहीं जोड़ी जाएगी पेंशन की राशि

हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, बोनस भत्ता या किसी भी पेंशन को अब फैमिली आईडी की सालाना income में शामिल नहीं किया जाएगा। पहले जब फैमिली आईडी में सालाना income ₹1,80,000 से अधिक हो जाती थी, तो BPL राशन कार्ड कट जाता था और कई योजनाओं से लाभ मिलना बंद हो जाता था। लेकिन अब यह नियम बदल गया है। अब यदि एक परिवार में विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन या बुढ़ापा पेंशन किसी सदस्य को मिल रही है, तो उस पेंशन की राशि को फैमिली आईडी की total income में include नहीं किया जाएगा। हरियाणा सरकार ने यह बड़ा फैसला लेते हुए notification भी जारी कर दिया है।

लाखों परिवारों को मिलेगा फायदा, अब इन योजनाओं से नहीं रहेंगे वंचित

पहले बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन को भी सालाना income में गिना जाता था, जिससे बहुत से परिवार कई योजनाओं से वंचित हो जाते थे। अब चाहे आपके परिवार में कितने भी सदस्य इन pensions का लाभ ले रहे हों, उनकी राशि annual income में नहीं जोड़ी जाएगी। इससे अब आप लोग आसानी से सरकार की अन्य योजनाओं जैसे:

  • दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना
  • बिजली बिल माफी योजना
  • BPL राशन कार्ड

इनका लाभ दोबारा पा सकेंगे। RTI में भी यह बात साफ हो गई है कि इन पेंशनों की राशि अब परिवार पहचान पत्र में annual income के तौर पर शामिल नहीं की जाएगी। आप लोग इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा अपने मोबाइल के WhatsApp ग्रुप्स में शेयर करिएगा ताकि यह खुशखबरी हर हरियाणवी तक पहुंचे।

Leave a Comment