हरियाणा सरकार की नई योजना 2025 – युवाओं और किसानों को होगा बड़ा फायदा Haryana Govt New Schemes

1. मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना 2025
हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत 4200 लाभार्थियों को ₹22 करोड़ का तोहफा देने की घोषणा की है। इस योजना के तहत BPL राशन कार्ड वाले परिवारों की बहनों और बेटियों की शादी पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। फॉर्म भरने के बाद यह राशि सीधे लाभार्थियों के खाते में डाली जाएगी। फॉर्म विवाह के 6 महीने पहले और 6 महीने बाद तक भरे जा सकते हैं।

2. प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल योजना और ₹5000 आर्थिक सहायता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत हरियाणा में कारीगर और शिल्पकारों को ₹5000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसमें नाई, सिलाई करने वाले, लोहार, बढ़ाई करने वाले आदि शामिल हैं। योजना का उद्देश्य प्रदेश के हाथ के काम करने वाले श्रमिकों को सम्मान और आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

3. लाडो लक्ष्मी योजना 2025: फॉर्म भरने की प्रक्रिया और लाभ
हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 25 सितंबर से पोर्टल और एप्लीकेशन लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत जिनकी आय ₹1 लाख से कम है, उन्हें हर महीने ₹2100 दिए जाएंगे। वर्ष में लगभग ₹25,000 की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में जमा की जाएगी।

4. बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन और अन्य पेंशन में आधार अनिवार्यता
हरियाणा सरकार ने बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन और लाडली पेंशन के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। अब सभी लाभार्थियों को पेंशन प्राप्त करने के लिए अपना आधार वेरीफाई कराना होगा।

हरियाणा सरकार की ये पांच बड़ी घोषणाएं, योजना और पेंशन लाभ प्रदेशवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोग समय पर फॉर्म भरें और अपनी जानकारी अपडेट रखें।

Leave a Comment