HSSC CET 2025 – HSSC CET 2025 ग्रुप C का जो CET होता है उसकी घोषणा हो चुकी है जिसके फॉर्म 28 मई से भरे जाने हैं और इसकी जो लास्ट डेट 12 जून है तो आप समझ सकते हैं कि आपको लगभग 15 दिन का समय मिल रहा है यह फॉर्म भरने में। अगर आपको ये CET का फॉर्म भरने में 15 दिन का समय दे रहे हैं तो इसका मतलब इनका जो एग्जाम लेने का मन है वो भी जल्दी है।
ऐसा नहीं कि CET का जो सिलेबस है बहुत छोटा सा है और ऐसा भी नहीं है कि आप कम मार्क्स लेकर आते, बेकार मार्क्स लेकर आते तो आपका भविष्य उज्जवल होगा। अगर आप CET में अच्छे मार्क्स नहीं लेकर आते तो आगे आने वाले जो मुख्य एग्जाम होंगे जो मेंस एग्जाम होंगे कई सारे ग्रुप C के वैकेंसीज का वो आप नहीं दे पाएंगे और फिर यह बात आपको बहुत ज्यादा रिग्रेट पश्चाताप करेगी।
HSSC CET 2025 सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी
तो किसी भी एग्जाम की अच्छे से मन से तैयारी करने से पहले आप लोगों को उसके विषय में कंप्लीट जानकारी होनी चाहिए। भाई सिलेबस क्या है? एग्जाम पैटर्न क्या है? तो 28 मई से फॉर्म भरे जाएंगे और 12 जून लास्ट डेट है। जो साथी Backward Caste A, Backward Caste B और EWS हैं, इनके लिए जो सर्टिफिकेट होने चाहिए वो सर्टिफिकेट 1 अप्रैल 2025 या उसके बाद से 12 जून 2025 के बीच के बने होने चाहिए। जबकि जो फैमिली मेंबर का है उनका 1 अप्रैल से 12 जून 2025 के बीच का होना चाहिए।
अब इसमें जो एग्जाम डेट इत्यादि है वो आपको जल्दी बताई जाएगी। उम्र सीमा: सामान्य या किसी अन्य राज्य से हैं तो 18 से 42 वर्ष। पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, महिला वर्ग अगर हरियाणा से हैं तो 18 से 47 वर्ष। शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास या समकक्ष (जैसे 10वीं + ITI या डिप्लोमा)।
परीक्षा शुल्क: सामान्य शुल्क ₹1000 है लेकिन आधार कार्ड नंबर वगैरह से फॉर्म भरने पर:
- सामान्य पुरुष: ₹500
- महिला व दिव्यांग: ₹250
सर्टिफिकेट डिटेल:
- जनरल या अन्य राज्य: छह प्रकार के प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे
- SC, BCA, BCB, EWS (हरियाणा): No Certificate
एग्जाम पैटर्न:
- ऑफलाइन OMR आधारित परीक्षा
- पांच विकल्प: A, B, C, D और E (कोई उत्तर नहीं चुनने पर E भरना अनिवार्य)
- अगर गोला खाली छोड़ते हैं तो एक नंबर कटेगा
- कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं
- टोटल प्रश्न: 100 | टोटल अंक: 100
- 25% हरियाणा जीके, 75% अन्य विषय (GK, Reasoning, English, Hindi, Computer आदि)
विषयवार प्रश्न विभाजन:
- अंग्रेज़ी: 15 प्रश्न (10th लेवल)
- हिंदी: 15 प्रश्न (10th लेवल)
- गणित: 15 प्रश्न (12वीं लेवल)
- रीजनिंग: 15 प्रश्न
- सामान्य ज्ञान: 15 प्रश्न (संविधान, भूगोल, पड़ोसी देश, आदि)
- हरियाणा GK: 25 प्रश्न (इतिहास, साहित्य, पर्यावरण, संस्कृति, संविधान आदि)