Haryana Labour Card: हरियाणा लेबर कार्ड बंद! वेरिफिकेशन के बाद ही मिलेगा पैसा, जानिए पूरी अपडेट 2025

हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट स्कीम अपडेट 2025: श्रमिक कार्ड वेरिफिकेशन शुरू

Haryana Labour Card – दोस्तों, इस पोस्ट में हम बात कर रहे हैं हरियाणा सरकार के लेबर डिपार्टमेंट की नई अपडेट के बारे में। जैसा कि आप जानते हैं, हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट द्वारा श्रमिक कार्ड (मजदूर कार्ड) धारकों के लिए लगभग 30 से 35 योजनाएं चलाई जाती हैं।

हरियाणा में लाखों परिवार इन योजनाओं का लाभ ले रहे थे, लेकिन हाल ही में डिपार्टमेंट ने अचानक सभी लेबर कार्ड के credentials को block कर दिया है। यानी फिलहाल के लिए इन कार्डों पर कोई लाभ नहीं मिल रहा। ऐसे में सवाल उठता है – क्या आपका लेबर कार्ड हमेशा के लिए बंद हो गया है?

लेबर कार्ड वेरिफिकेशन क्यों हो रहा है? जानिए असली वजह

दरअसल, हिसार में फर्जी work slip के मामलों के बाद, श्रम मंत्री अनिल विज ने निर्देश दिए कि सभी लेबर कार्ड की एक बार फिर से verification की जाए। यह जांच इसलिए हो रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जो व्यक्ति लाभ ले रहा है वह असल में मजदूरी का काम करता है या नहीं।

इस प्रक्रिया में ठेकेदारों से कॉल करके पूछा जा रहा है कि फलां व्यक्ति क्या उनके पास मजदूरी करता है। अगर ठेकेदार कहता है कि हां, यह व्यक्ति मजदूरी करता है, तो उस व्यक्ति का लेबर कार्ड चालू रहेगा और सभी approve हो चुकी schemes का लाभ भी मिलेगा।

स्कीम्स और पेमेंट का क्या होगा?

बहुत से मजदूरों का कहना है कि उनकी स्कीम 100% approved हो चुकी है लेकिन पैसे नहीं मिले। तो घबराने की जरूरत नहीं है – अगर आपकी स्कीम पास हो चुकी है और verification सही से हो जाती है, तो आपकी स्कीम का पैसा जरूर मिलेगा। चाहे वह बच्चों की छात्रवृत्ति हो, बीमारी सहायता स्कीम हो या बिटिया के कन्यादान की स्कीम – अगर approval हो चुका है और आप वास्तव में मजदूरी करते हैं तो payment आपके खाते में आएगा।

किनका लेबर कार्ड हो सकता है Reject?

जो लोग वास्तव में मजदूर नहीं हैं और फर्जी तरीके से श्रमिक कार्ड बनवा कर लाभ उठा रहे हैं, उनके कार्ड को जांच के बाद reject कर दिया जाएगा – ठीक वैसे ही जैसे BPL कार्ड धारकों की जांच हुई थी। यदि आपने genuine तरीके से card बनवाया है, आपकी income ₹1,80,000 से कम है, आपके पास BPL राशन कार्ड है, और आप वाकई मेहनत मजदूरी करते हैं, तो आपको घबराने की ज़रूरत नहीं है। यह सिर्फ एक सामान्य प्रक्रिया है।

अंतिम संदेश: घबराएं नहीं, Genuine मजदूरों को मिलेगा पूरा लाभ

हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट की इस जांच प्रक्रिया के बाद एक बार फिर से सभी स्कीम्स पर काम शुरू होगा। जो लोग सही हैं, उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। डिपार्टमेंट जल्द ही सभी payment भेजेगा। अगर आपके मन में कोई सवाल है, तो आप comment सेक्शन में पूछ सकते हैं। जानकारी पसंद आई हो तो अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ शेयर कीजिए।

Leave a Comment