Laado Lakshmi Yojana – हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना बड़ी अपडेट जल्दी ही पोर्टल होगा शुरू। हरियाणा मुख्यमंत्री जी ने दी बड़ी जानकारी। हरियाणा में 1 नवंबर से महिलाओं को ₹2100 मिलेंगे हर महीने। तो भाई क्या है पात्रता और कौन से कागज रखने हैं, अभी तैयार कैसे करना है पोर्टल पर आवेदन – पूरी जानकारी देंगे इसी किसी एक ही Post में। लाडो लक्ष्मी योजना का जल्द होगा पोर्टल शुरू, महिलाओं को मिलेंगे हर महीने ₹2100। कैबिनेट मीटिंग में जो Commercial Advisory Committee है, उसके फैसले के बाद मुख्यमंत्री जी ने कर दी है बड़ी घोषणा। तो हरियाणा सरकार महिलाओं के लिए बड़ी सौगात लेकर आ रही है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने ऐलान किया है कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2100 दिए जाएंगे। इस योजना के लिए खास डिजिटल पोर्टल भी जल्दी ही लॉन्च किया जाएगा ताकि महिलाएं आसानी से इसका लाभ उठा सकें। मंत्रिमंडल की बैठक में कई हुए बड़े फैसले। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना को लेकर अहम चर्चा हुई है।
बैठक में तय किया गया कि इस योजना के नियमों और प्रक्रिया को अंतिम रूप देकर पोर्टल जल्दी ही जनता के लिए चालू किया जाएगा। सीएम नायब सिंह सैनी जी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के Nari Shakti Vision को आगे बढ़ाते हुए इस योजना की शुरुआत की जा रही है। उनका कहना है कि पिछले 11 सालों में केंद्र सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई बेहतरीन योजनाएं चलाई हैं। उसी कड़ी में अब हरियाणा भी उसी के कदम से कदम मिला रहा है।
पात्रता और लाभ: किन महिलाओं को मिलेगा ₹2100 प्रति माह?
1 नवंबर 2025 यानी हरियाणा दिवस पर लाडो लक्ष्मी योजना की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा घोषणा की जाएगी। इस योजना के तहत प्रदेश की 23 वर्ष से 60 वर्ष की महिलाओं को हर महीने ₹2100 दिए जाएंगे। ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय Family ID में ₹3 लाख से कम होगी, उन सभी परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
हरियाणा सरकार जल्दी इस योजना का पोर्टल शुरू करेगी जिसमें आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं से जरूरी निर्देश यह है कि वह अपना बैंक खाता फैमिली आईडी में सत्यापित करवा लें यानी verify करा लें। अगर किसी महिला का बैंक खाता फैमिली आईडी में verify नहीं है तो वह लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाएगी। मतलब उसको यह लाभ नहीं मिलेगा Government का।
आवेदन के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स और तैयारी
इसके लिए कौन-कौन से कागज चाहिएंगे – तो भाई महिला का Aadhaar Card, उसकी Family ID, उसका Ration Card और उसकी भाई Income Certificate यानी जो आय घोषित है, उसका भी प्रमाण देना पड़ेगा कि भाई मेरी परिवार की सभी जो भी आय के स्त्रोत हैं, उनको सबको मिलाकर सालाना आमदनी ₹3,00,000 से कम है।
उसके अलावा आपको एक अपनी फोटो और भाई अपनी शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) के कागजात तैयार रखने हैं। यह पात्रता है कि महिला की उम्र 19 वर्ष से लेकर 60 साल के बीच की हो। मतलब इसमें 18 और 21 या 19 अभी संशय है इस बात पर, और यह सब कागज तैयार रखने हैं। ₹3 लाख का क्राइटेरिया अभी जो हमने बताया, लगभग वही क्राइटेरिया है। साथियों, पोर्टल पर आवेदन होगा। और पोर्टल खुलते ही सबसे पहले हम आपको बता देंगे।
