HARYANA MAHILA LOAN YOJNA 2025 – दोस्तों, हरियाणा सरकार फैमिली आईडी (Parivar Pehchan Patra) से जुड़े महिलाओं को बड़ा तोहफा दे रही है। जिन परिवारों की इनकम ₹1.80 लाख सालाना से कम है, उनमें महिलाओं को ₹1 लाख तक का लोन सीधे बैंक खाते में दिया जा रहा है। इस योजना के लिए BPL कार्ड की जरूरत नहीं है, सिर्फ फैमिली आईडी में इनकम 1.80 लाख से कम होनी चाहिए। इस योजना का लाभ हरियाणा की स्थाई निवासी महिलाओं को मिलेगा, चाहे वे ग्रामीण हों या शहरी। सरकार का उद्देश्य है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना।
महिला विकास निगम लोन योजना की पात्रता, लाभ और दस्तावेज़
दोस्तों इस योजना के अंतर्गत महिला विकास निगम के माध्यम से महिलाओं को ₹1 लाख तक का व्यक्तिगत लोन दिया जा रहा है। इसमें अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं को ₹25,000 तक की सब्सिडी और सामान्य वर्ग (General) की महिलाओं को ₹10,000 की सब्सिडी दी जाती है।
पात्रता:
- महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदिका हरियाणा की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- परिवार पहचान पत्र (Family ID) में आय ₹1.80 लाख से कम होनी चाहिए।
जरूरी दस्तावेज:
- आवेदन पत्र
- परिवार पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता विवरण
- सभी दस्तावेजों की दो-दो फोटो कॉपी
ये दस्तावेज महिला विकास निगम के कार्यालय में जमा करने होते हैं, जहां से संबंधित बैंक को फॉर्म भेजा जाता है और सत्यापन के बाद लोन सीधे महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है।
महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की ओर कदम: योजना के फायदे
दोस्तों हरियाणा सरकार की इस योजना के माध्यम से महिलाएं अपनी खुद की दुकान, सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर, बुटीक, हलवाई की दुकान, फूड स्टॉल, टिफिन सेवा जैसे छोटे व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। इसका उद्देश्य महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता देना है। इस पोस्ट में दी गई जानकारी के आधार पर यदि आपकी मां, बहन या पत्नी इस पात्रता में आती हैं, तो उनके नाम से आवेदन करके यह लाभ उठाया जा सकता है।