हरियाणा पशुपालन सब्सिडी लोन योजना 2025: हर वर्ग के लिए सुनहरा मौका
दोस्तों,आपके पास बहुत ही सुनहरा मौका है। फर्क नहीं पड़ता कि आपके पास BPL कार्ड है या नहीं। हरियाणा के हर जाति, हर वर्ग के लोग इस फार्म को आवेदन करके लोन और सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत यदि आप पशुपालन का कार्य करते हैं तो आप इसके लिए पात्र हैं। इस पोस्ट में हम बताएंगे कि यह लोन कैसे मिलेगा? डॉक्यूमेंट्स क्या लगेंगे? और इसकी आवेदन प्रक्रिया क्या है?
SC/ST और अन्य वर्गों के लिए सब्सिडी विवरण
अगर आप Scheduled Caste (SC) या Scheduled Tribe (ST) से आते हैं और दुधारू पशु (गाय, भैंस आदि) पालते हैं, तो आप दो या तीन पशुओं के लिए लोन ले सकते हैं। इस लोन पर आपको 50% तक सब्सिडी मिलेगी। उदाहरण: अगर आप ₹2 लाख का लोन लेते हैं, तो आपको ₹1 लाख तक की सब्सिडी मिलेगी और बाकी लोन पर ब्याज लगभग न के बराबर होगा।
अन्य पशुपालन कार्यों पर सब्सिडी:
- सूअर पालन: 10 सूअर + 1 नर सूअर पर 50% सब्सिडी
- बकरी/भेड़ पालन: 15 बकरी/भेड़ + 1 नर बकरी/भेड़ पर 90% तक सब्सिडी
- लोन अमाउंट: ₹88,200
- सब्सिडी: ₹79,380 तक
जनरल और OBC वर्ग के लिए भी बड़ा फायदा
अगर आप General caste या Backward caste से हैं, तब भी आप इस योजना के लिए पात्र हैं। BPL कार्ड होना अनिवार्य नहीं है। आप निम्न कार्यों पर लोन ले सकते हैं:
- सूअर पालन
- बकरी/भेड़ पालन
इस वर्ग के लिए 25% सब्सिडी दी जाती है। उदाहरण के लिए अगर आप ₹2 लाख का लोन लेते हैं, तो ₹50,000 की सब्सिडी मिल सकती है। यह एक शानदार विकल्प है।
हरियाणा मिनी डेयरी योजना (केवल महिलाओं के लिए)
यह योजना सिर्फ महिलाओं के लिए है। इस योजना के अंतर्गत एक दुधारू पशु के लिए 25% तक सब्सिडी दी जाती है। आप किसी भी जाति या वर्ग से हों, इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
इस योजना का आवेदन ऑनलाइन सरल हरियाणा पोर्टल पर किया जा सकता है। आवेदन करते समय नीचे दिए गए दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- परिवार पहचान पत्र (Family ID)
- NOC (Non Objection Certificate) – अपने बैंक से
- Aadhaar Card
- Bank Passbook की Copy
- PAN Card
- पशु बांधने की जगह की फोटो
आप घर बैठे सरल हरियाणा पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं या फिर अपने नजदीकी CSC सेंटर से ऑनलाइन आवेदन करवा सकते हैं।
इस Post को अपने दोस्तों, परिवार और जान-पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें, ताकि वे भी इस सब्सिडी योजना का लाभ ले सकें।
