हरियाणा परिवार पहचान पत्र में पेंशन की इनकम नहीं होगी शामिल
Haryna Family id New update – हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र (Family ID) से जुड़ी एक बड़ी राहत की घोषणा की है। अब बुजुर्ग पेंशन (Old Age Pension), विधवा पेंशन (Widow Pension), विकलांग पेंशन (Disability Pension) जैसी किसी भी प्रकार की पेंशन को आपकी फैमिली आईडी की सालाना आय में शामिल नहीं किया जाएगा।
पहले क्या होता था कि अगर आपके परिवार में किसी सदस्य को पेंशन मिल रही होती थी, तो वह राशि फैमिली आईडी की Annual Income में जोड़ी जाती थी। इसका नुकसान यह होता था कि यदि आपकी सालाना आय ₹1,80,000 से ऊपर चली जाती थी, तो आपको BPL Ration Card, बिजली बिल माफी योजना, दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना जैसी कई सरकारी योजनाओं से वंचित कर दिया जाता था।
इस नए फैसले के बाद अब चाहे एक ही परिवार में तीन लोगों को पेंशन मिल रही हो – जैसे एक को Old Age Pension, दूसरे को Widow Pension और तीसरे को Disability Pension – फिर भी इन सभी को अब Annual Income में गिनती नहीं की जाएगी। सरकार ने इसे केवल “गुजारा भत्ता” (Subsistence Allowance) माना है, जो कि परिवार की वास्तविक आय में नहीं आता।
RTI के बाद खुलासा – अब लाखों परिवारों को मिलेगा लाभ
इस मुद्दे पर किसी नागरिक ने RTI (Right to Information) के तहत सवाल पूछा था कि क्या पेंशन की राशि फैमिली आईडी की Annual Income में गिनी जाएगी? जवाब में सरकार ने स्पष्ट कहा कि “नहीं”, यह इनकम अब Annual Income का हिस्सा नहीं मानी जाएगी। इस निर्णय के बाद लाखों परिवारों को फिर से BPL Ration Card, बिजली बिल माफी योजना और अन्य पेंशन संबंधित योजनाओं का लाभ मिलेगा। अब कोई भी व्यक्ति सिर्फ इसलिए इन योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा क्योंकि उनके परिवार में किसी सदस्य को पेंशन मिल रही है। सरकार ने इस बदलाव को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि पेंशन एक स्वतंत्र सहायता राशि है और इसे फैमिली आईडी की इनकम में नहीं गिना जाएगा।
अब नहीं कटेगा BPL राशन कार्ड – पाएं सभी सरकारी योजनाओं का लाभ
अब अगर आपके परिवार की Family ID में Annual Income ₹1,80,000 से ऊपर है, लेकिन वह इनकम पेंशन के कारण बढ़ी है, तो भी चिंता की बात नहीं है। BPL कार्ड फिर से बन सकेगा और आप सभी जरूरी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। अब चाहे बात हो बुजुर्ग पेंशन, विधवा सहायता, दीनदयाल अंत्योदय योजना, बिजली बिल माफी योजना, या कोई अन्य स्कीम – सभी योजनाओं का लाभ अब आसानी से मिलेगा।
अगर आप चाहते हैं कि यह जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे, तो इसे जरूर अपने सभी WhatsApp Groups और सोशल मीडिया पर शेयर करें। यह जानकारी हर उस परिवार के लिए जरूरी है जो हरियाणा की सामाजिक योजनाओं से जुड़ा है।
Useful Links:
| Official Website | Click Here |
