HSRP Online Apply Ka Pura Process – अब घर बैठे लगवाएं HSRP नंबर प्लेट! नहीं तो कटेगा चालान

आज के इस पोस्ट के अंदर हम देखने वाले हैं कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट यानी कि HSRP हमें कैसे ऑर्डर करना है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अगर आपके वाहन पर नहीं लगी है तो इसकी वजह से भी आपका चालान काटा जा सकता है। आपका वाहन भी सीज किया जा सकता है। और यह नंबर प्लेट आपके वाहन की सुरक्षा को भी बढ़ाती है और आज की डेट में आप ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हो। आपके घर के पते पर ही यह जो नंबर प्लेट है डिलीवर हो जाएगी और वहीं आप फिट करा सकते हो।

HSRP Apply करने का सही तरीका और ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स

  • सबसे पहले ब्राउज़र में जाकर “HSRP” सर्च करें।
  • BookMyHSRP पोर्टल पर जाएं।
  • वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर और इंजन नंबर भरें।
  • व्हीकल कैटेगरी और मालिक का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पता दर्ज करें।
  • OTP वेरिफिकेशन करके अगला स्टेप चुनें।

इसके बाद पिनकोड डालकर होम डिलीवरी की उपलब्धता चेक करें, नहीं तो डीलर अपॉइंटमेंट का विकल्प चुनें।

घर बैठे HSRP की होम डिलीवरी और पेमेंट प्रोसेस

  • होम डिलीवरी के लिए ₹125+GST (बाइक) या ₹225+GST (कार) अतिरिक्त चार्ज देना होगा।
  • पेमेंट Razorpay के ज़रिए करें (UPI, कार्ड, वॉलेट आदि से)।
  • एक PDF स्लिप जनरेट होगी, जिसमें ऑर्डर डिटेल्स होंगी। उसे सेव करके रखें।

यदि आपके क्षेत्र में होम डिलीवरी उपलब्ध नहीं है, तो डीलरशिप पर जाकर फिटमेंट करवाना होगा। डिलीवरी बॉय वाहन पर प्लेट फिट करता है और फोटो कैप्चर करके सिस्टम में अपडेट करता है।

Leave a Comment