HSSC CET 2025 Normalization Explained: CET 2025 में पहली और चौथी शिफ्ट वालों की होगी बल्ले-बल्ले! जानें क्यों जुड़ेंगे ज्यादा नंबर

HSSC CET 2025 Normalization Explained: हर शिफ्ट में कितना नंबर घटेगा या बढ़ेगा?

आज की इस पोस्ट में हम चर्चा करने वाले हैं Haryana CET 2025 Normalization Process को लेकर। इस बार का नॉर्मलाइजेशन बहुत ही तगड़ा रहने वाला है। कुछ शिफ्ट्स में बहुत ज़्यादा मार्क्स जुड़ने वाले हैं तो कुछ शिफ्ट्स में कुछ मार्क्स घट सकते हैं। खासकर पहली और चौथी शिफ्ट के कैंडिडेट्स को इस बार सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है क्योंकि उनका पेपर काफी कठिन था। लेकिन घबराने की बात नहीं है, नॉर्मलाइजेशन का यही उद्देश्य होता है कि सभी शिफ्ट्स को समान स्तर पर लाया जाए।

क्या है HSSC CET Normalization System और कैसे होता है लागू?

नॉर्मलाइजेशन सिस्टम का मतलब होता है – सभी शिफ्ट के टॉपर को एक स्केल पर लाना।
उदाहरण के लिए:

  • Shift 1 Topper: 79 Marks
  • Shift 2 Topper: 90 Marks
  • Shift 3 Topper: 93 Marks
  • Shift 4 Topper: 85 Marks

इन सभी को एक औसत स्कोर (जैसे 86) पर सेट किया जाएगा ताकि कोई भी शिफ्ट का टॉपर अन्य शिफ्ट की तुलना में नुकसान में न रहे। उसी तरह से बाकी कैंडिडेट्स के मार्क्स भी उसी अनुपात में घटते-बढ़ते हैं।

CET 2025 सभी शिफ्ट्स का एवरेज स्कोर और नंबर में बदलाव

हमारे डेटा के आधार पर एवरेज स्कोर ये बनता है:

  • Shift 1 (26 जुलाई, सुबह): 59.43+7 Marks (Benefit)
  • Shift 2 (26 जुलाई, दोपहर): 69.75-3 Marks (Loss)
  • Shift 3 (27 जुलाई, सुबह): 73.96-7 Marks (Loss)
  • Shift 4 (27 जुलाई, दोपहर): 64.33+2.5 Marks (Benefit)

Average Score Across All Shifts: 66.86 सभी शिफ्टों को इसी एवरेज पर लाने का प्रयास होगा।

कौन से शिफ्ट के छात्रों को होगा फायदा और क्यों?

Shift 1 और Shift 4 के छात्रों को फायदा मिलेगा क्योंकि:

  • पेपर कठिन था
  • टाइमिंग की दिक्कत हुई
  • पहले एग्जाम देने की वजह से स्ट्रैटेजी का नुकसान हुआ

Shift 2 और 3 के छात्रों को हल्का नुकसान होगा क्योंकि:

  • पेपर थोड़ा आसान था
  • टाइम और पैटर्न का आइडिया पहले से मिल गया
  • 90+ स्कोरिंग कैंडिडेट्स अधिक हैं

लेकिन ध्यान रखें: Normalization एक Fair Process है और सभी को बराबरी का मौका देता है।

अब क्या करें? – तैयारी करें CET Mains 2025 के लिए

इस पोस्ट में बताया गया पूरा नॉर्मलाइजेशन विश्लेषण Data आधारित है। जो छात्र अभी भी परेशान हैं, उन्हें बता दें कि अब समय है Mains की तैयारी शुरू करने का, क्योंकि लगभग 10 गुना कैंडिडेट्स को Mains के लिए बुलाया जाएगा।

निष्कर्ष: CET Normalization 2025 से न घबराएं – यह एक Equalizer है

HSSC CET Normalization के चलते सभी शिफ्ट्स के कैंडिडेट्स को बराबरी का मौका मिलेगा।

  • जिनके नंबर कम हैं वे भी ऊपर आ सकते हैं
  • जिनके नंबर ज्यादा हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं
  • Merit सभी के लिए Transparent होगी

Leave a Comment