HSSC CET 2025 UPDATE: हरियाणा CET उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकारी नौकरी की सीधी सूचना अब YouTube पर

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा CET वाले सभी युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अगर आपने CET का फॉर्म भरा है या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो अब आपके लिए सटीक और विश्वसनीय जानकारी सीधे आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह जी के YouTube चैनल से मिलने वाली है।

चेयरमैन साहब ने “Himmat Singh” नाम से एक नया YouTube चैनल लॉन्च किया है, जिसे अब तक 12,400+ लोग सब्सक्राइब कर चुके हैं। अब भर्ती से जुड़ी जानकारी आपको सीधी, बिना अफवाहों के, अधिकारी स्तर पर मिलेगी। ये कदम पारदर्शिता और भरोसे की ओर एक बड़ा प्रयास है।

अफवाहों से बचें: HSSC का YouTube चैनल युवाओं के हित में शुरू किया गया है

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को दरकिनार करते हुए स्पष्ट किया गया है कि यह चैनल पब्लिसिटी के लिए नहीं, हरियाणा के युवाओं को सटीक और अधिकारिक जानकारी देने के लिए शुरू किया गया है।

  • अब हरियाणा में सरकारी नौकरियों से जुड़ी सभी अपडेट्स, रिक्त पदों की जानकारी, और चयन प्रक्रिया का विवरण सीधे चेयरमैन साहब द्वारा YouTube पर साझा किया जाएगा।
  • यह एक क्रांतिकारी कदम है जिससे युवाओं को किसी बाहरी स्रोत पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

नोट: अफवाहों पर ध्यान न दें, मेहनत करें, ऊपरवाले पर भरोसा रखें और सटीक सूचनाओं के लिए केवल अधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।

Leave a Comment