iPhone 17 Air Launch: इतना पतला फोन लेकिन कैमरा बंप और बैटरी ने सबको किया निराश!

iPhone 17 Air का सबसे कंट्रोवर्शियल डिजाइन

दोस्तों, आपको पता होगा कि iPhone 17 लॉन्च हो चुका है। iPhone 17 का Air मॉडल इस बार सबसे कंट्रोवर्शियल स्मार्टफोन रहा। कहा जा रहा है कि यह बहुत पतला है। फोन को बहुत पतला बना दिया है, सिर्फ़ 5.56mm। लेकिन कैमरा बंप के बारे में कोई बात ही नहीं कर रहा। फोन इतना पतला और कैमरा बंप इतना मोटा, ये क्या डिजाइन है?

अगर आप फोन को रखोगे तो वो हिलता रहेगा क्योंकि कैमरा बंप ऊपर उठा हुआ है। अब यहां पर Tim Cook और Apple ने ये देख लिया कि इसे लेकर बहुत ज्यादा क्रिटिसाइज किया जा रहा है। इसलिए अब ब्लॉग्स और न्यूज़ साइट्स पर इसकी justification दी जा रही है कि ऐसा क्यों किया गया।

iPhone 17 Air में eSIM और Battery की सबसे बड़ी दिक्कत

सबसे पहली चीज़ कि यहां पर physical SIM हटा दिया गया है। हर कोई eSIM इस्तेमाल नहीं करता। आने वाले समय में शायद physical SIM एक luxury बन जाएगी। अभी तो लोग eSIM से कंफर्टेबल ही नहीं हैं।

अब बात करते हैं बैटरी की। पतला मोबाइल फोन बनाने से बैटरी स्ट्रॉन्ग नहीं दी जा सकती, और यही हुआ है। Apple अपने launch में कभी भी battery mAh नंबर नहीं बताता। वो बस कहता है All-day battery life। लेकिन सच ये है कि all-day battery का मतलब सिर्फ़ इतना है कि फोन जेब में पड़ा हो तब चलेगा, गेमिंग या heavy use पर नहीं।

Apple ने MagSafe भी दिया है जो आपके फोन के पीछे लगकर चार्ज करता है, लेकिन ये सिर्फ़ iPhone Air के साथ ही काम करता है। इसका मतलब साफ़ है कि बैटरी उतनी पावरफुल नहीं है और कंपनी आपको accessories पर भी निर्भर रखना चाहती है।

Apple का Incomplete Innovation और Future iPhones

Tim Cook का कहना है कि iPhone Air something amazing की शुरुआत है। मार्केट में buzz है कि Apple अगला साल foldable iPhone ला सकता है। शायद इसी वजह से इतना पतला फोन बनाया गया है, ताकि Steve Jobs का वो सपना पूरा हो जिसमें एक बेहद पतला और perfectly engineered फोन हो।

लेकिन उन लोगों का क्या जिन्होंने आज iPhone Air खरीद लिया? उनके लिए तो पैसे बर्बाद हो गए। Apple हर साल आधी-अधूरी innovation लाता है ताकि यूज़र्स अगला मॉडल खरीदें। पूरी innovation एक ही बार में कभी नहीं दी जाती।

GTA5 का example ले लो, 10 साल हो गए उस गेम को आए, लेकिन iPhone हर साल नए model में launch होता है। फर्क ये है कि Apple बार-बार नया मॉडल launch करता है, लेकिन पूरी तरह innovative नहीं होता।

निष्कर्ष

मेरी नजर में iPhone 17 लगभग iPhone 16 जैसा ही दिखता है। Pro Max का design तो और भी confusing लग रहा है। Apple ने इस बार क्या किया है, ये समझ से बाहर है। तो दोस्तों, आप बताइए आपका क्या कहना है iPhone 17 Air के बारे में? अगर आपको Post अच्छी लगी हो तो like करें और दोस्तों के साथ share करें।

Leave a Comment