iPhone 17 सीरीज लॉन्च डेट और मॉडल्स
9 सितंबर को Apple अपने लॉन्च इवेंट A Dropping Event में iPhone 17 Series पेश करेगा। इस इवेंट में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Air के साथ-साथ Apple Watch Series 11 और iPad Pro 3 भी लॉन्च होंगे।
iPhone 17 Series के Display और Battery Features
- iPhone 17 का स्क्रीन साइज 6.3 इंच होगा।
- iPhone 17 Pro मॉडल का स्क्रीन साइज 6.9 इंच होगा।
- iPhone 17 Pro में 4300 mAh की बैटरी मिलेगी।
- iPhone 17 Air में 3149 mAh बैटरी दी जाएगी।
- iPhone 17 बेस मॉडल में 4300 mAh बैटरी होगी।
- China Model में 4000 mAh की बैटरी उपलब्ध होगी।
iPhone 17 Pro का नया Camera Design
iPhone 17 Pro में सबसे खास फीचर नया Camera Island होगा। यह कैमरा डिजाइन डिवाइस के पिछले हिस्से की पूरी चौड़ाई में फैला होगा। Apple पहली बार ऐसा कैमरा बंप लाने जा रहा है, जिससे फोटोग्राफी एक्सपीरियंस और भी बेहतर होने की उम्मीद है।
iPhone 17 Series की कीमतें (Price in India)
- iPhone 17 बेस मॉडल की शुरुआती कीमत ₹84,900 होगी।
- iPhone 17 Pro की कीमत लगभग ₹1,24,900 होगी।
- iPhone 17 Air की कीमत ₹1,09,000 से शुरू होगी।
iPhone 17 Launch का असर पुराने Models पर
नई iPhone 17 सीरीज के लॉन्च के बाद पुराने iPhone Models की कीमतों में कमी देखने को मिलेगी। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि Apple लंबे समय से बड़े इनोवेशन के बिना छोटे-मोटे फीचर्स ही जोड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर Samsung किफायती फोन और AI Integration पर तेजी से काम कर रहा है।
