जन आधार और बैंक खाता डिटेल अपडेट से जुड़ी नई गाइडलाइन
जन आधार बैंक डिटेल अपडेट 2025 – राजस्थान ग्रामीण बैंक में खाता रखने वाले लोगों के लिए एक अहम सूचना जारी हुई है। अब आपके बैंक खाते की जानकारी सीधे Bank की ओर से जन आधार पोर्टल में अपडेट की जाएगी।
e-Mitra से बैंक डिटेल अपडेट क्यों न करें?
अगर आप e-Mitra के जरिए बैंक डिटेल अपडेट करते हैं तो यह Double Entry मानी जाएगी। ऐसी स्थिति में आपकी रिक्वेस्ट को Jan Aadhaar Portal से Reject कर दिया जाएगा।
ग्राहकों को क्या करना चाहिए?
- जब तक नया आदेश जारी नहीं होता, e-Mitra से बैंक डिटेल अपलोड बिल्कुल न करें।
- फिलहाल केवल बैंक द्वारा किए गए अपडेट ही मान्य होंगे।
- अगर आपका खाता Rajasthan Gramin Bank में है तो आपको बस इंतजार करना होगा।
निष्कर्ष
राजस्थान ग्रामीण बैंक के ग्राहक इस Post को ध्यान से पढ़ें और e-Mitra से बैंक डिटेल अपडेट करने की गलती न करें। जब नया आदेश जारी होगा, तब आपको अपडेट की सुविधा दोबारा मिल जाएगी।
