Jio vs Airtel Unlimited 5G Plan: कितने दिन और फ्री चलेगा इंटरनेट? सच जानकर चौंक जाएंगे!

Jio और Airtel Unlimited 5G का Future

देखो अभी 5G Unlimited में भी काफी वक्त है। मेरे हिसाब से 2–3 प्राइस हाइक के राउंड और आएंगे। ये एक साल में भी आ सकते हैं, 2 साल में भी या फिर 3 साल में भी। कंपनी अचानक से Unlimited खत्म नहीं करती, वरना पब्लिक इधर-उधर भाग जाएगी। धीरे-धीरे बदलाव हो रहे हैं। आपने नोटिस किया होगा कि Jio ने 5G Unlimited को सिर्फ 2GB प्लान से जोड़ दिया है।

यानी अगर आप 2GB वाला प्लान कराते हैं तभी आपको Unlimited 5G मिलेगा। आगे चलकर यही होगा कि बड़े प्लान्स के दाम थोड़ा-थोड़ा बढ़ेंगे और Unlimited 5G को अलग कर दिया जाएगा। यानी 4G और 5G के प्लान्स अलग-अलग चार्ट में मिलेंगे।

5G Plans का असली रूप: Data Limit और Price

5G स्पीड इतनी ज्यादा है कि 2GB डाटा मिनटों में खत्म हो सकता है। इसलिए जब 5G Dedicated Plans आएंगे, तो उनमें ज्यादा डाटा मिलेगा। अनुमान है कि शुरुआत 12GB/Day से हो सकती है। Unlimited हमेशा के लिए नहीं रहेगा। 3–4 प्राइस हाइक राउंड्स के बाद 5G के रेट ज्यादा हो जाएंगे। लेकिन तब तक आप Unlimited का मजा ले सकते हैं।

Vodafone Idea और BSNL से मिलने वाला फायदा

Vodafone Idea और BSNL 5G रोलआउट में पीछे हैं। ये हमारे लिए फायदे की बात है, क्योंकि जब तक वो लेट करेंगे, Jio और Airtel को भी मजबूरी में Unlimited ऑफर एक्सटेंड करना पड़ेगा।

यानी हमें और ज्यादा वक्त मिलेगा Unlimited का मजा लेने का। यही कंपनियां हमारी आदत बना रही हैं ज्यादा डाटा खर्च करने की। एक जमाना था जब लोग पूरे महीने 2GB से काम चला लेते थे, और अब आधे दिन में ही 2GB खत्म हो जाता है।

नतीजा: अभी है Internet का Golden Era

अभी का टाइम सच में इंटरनेट का Golden Era है। 5G स्पीड और Unlimited डाटा दोनों का मजा है। लेकिन याद रहे – ये हमेशा नहीं चलेगा। तो भाई जब तक मौका है, मजे ले लो। 4G से 5G पर स्विच कर लो, चाहे सस्ता फोन ही क्यों न खरीदो। आगे कंपनियां 100% 5G को Monetize करेंगी और Unlimited खत्म हो जाएगा। कुल मिलाकर अभी के 2–3 साल आपके लिए इंटरनेट के Golden Years हैं। मजे लो, Recharge करो और Unlimited Data का फायदा उठाओ।

Leave a Comment