Sona – Chandi Bhaav Today – दोस्तों सोने चांदी के भाव लगातार आसमान छू रहे हैं और इसकी वजह बताई जा रही है अचानक देर रात सोने और चांदी के दामों में आया बड़ा बदलाव जिसका असर अभी-अभी सर्राफा बाजार खुलते ही साफ तौर पर देखा जा रहा है।
नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आप सभी का सोना चांदी के भाव की एक और नई पोस्ट में। अगर आप भी शादी विवाह के लिए सोने और चांदी के गहने बनवाने की सोच रहे हैं तो इस पोस्ट को आखिरी तक जरूर पढ़ें क्योंकि आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे आज एक तोला सोना आपको कितने रुपए का पड़ेगा? साथ ही जानेंगे क्या आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दामों में फिर से तेजी आएगी या एक बार फिर गिरावट देखने को मिलेगी।
क्या सोना और चांदी अब खरीद लेना चाहिए या थोड़ा रुकना समझदारी होगी? सोने चांदी के दाम आगे क्या रुख ले सकते हैं? इस पर वरिष्ठ जानकारों की राय और पूरा विश्लेषण भी करेंगे।
चांदी के ताज़ा रेट्स और मौजूदा बाजार स्थिति
दोस्तों पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है और जानकारों के मुताबिक यह सब अंतरराष्ट्रीय बाजार और भू-राजनीतिक कारणों की वजह से हो रहा है।
चांदी के ताज़ा रेट्स:
मात्रा | चांदी का भाव |
---|---|
1 ग्राम | ₹100.46 |
8 ग्राम | ₹803.68 |
10 ग्राम | ₹1,460 |
100 ग्राम | ₹10,460 |
1 किलो | ₹1,46,000 |
इस सप्ताह एक बार फिर चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। इस हफ्ते अब तक चांदी करीब ₹2700 से भी ज्यादा महंगी हो चुकी है।
क्या आने वाले दिनों में सोने-चांदी के दाम घटेंगे?
दोस्तों मॉर्गन स्टैनली की ताजा रिपोर्ट के अनुसार डॉलर इंडेक्स अगले एक साल में 9% तक गिर सकता है। वर्तमान में डॉलर इंडेक्स लगभग 98.85 के स्तर पर है, जो घटकर 91 तक पहुंच सकता है। इसके पीछे तीन बड़े कारण बताए गए हैं:
- अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की संभावना
- अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुस्ती के संकेत
- डोनाल्ड ट्रंप की टैक्स और ट्रेड पॉलिसी से जुड़ी अनिश्चितता
जब डॉलर कमजोर होता है, तो परंपरागत रूप से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आती है। अगर वास्तव में डॉलर 91 तक गिरता है, तो आने वाले महीनों में सोने में एक नई तेजी देखने को मिल सकती है।
आज के सोने के ताजा रेट्स (18 कैरेट, 22 कैरेट, 24 कैरेट)
18 कैरेट सोने के दाम:
मात्रा | भाव |
---|---|
1 ग्राम | ₹7,846 |
10 ग्राम | ₹78,460 |
वरिष्ठ विश्लेषकों का मानना है कि अगर आप शादी विवाह के लिए सोने और चांदी के गहने बनवाने की सोच रहे हैं या फिर इनमें निवेश करना चाहते हैं, तो मौजूदा समय को देखते हुए थोड़ा इंतजार करना समझदारी हो सकती है।
22 कैरेट सोने के दाम:
मात्रा | भाव |
---|---|
1 ग्राम | ₹9,454 |
8 ग्राम | ₹75,632 |
10 ग्राम | ₹94,540 |
100 ग्राम | ₹9,45,400 |
दोस्तों आज सोने के दामों में हल्की तेजी देखने को मिली है। आज प्रति 10 ग्राम सोना लगभग ₹180 तक महंगा हुआ है।
24 कैरेट शुद्ध सोने के दाम:
मात्रा | भाव |
---|---|
1 ग्राम | ₹9,687 |
8 ग्राम | ₹77,496 |
10 ग्राम | ₹96,870 |
100 ग्राम | ₹9,68,700 |
नोट: सभी भाव बिना GST के हैं। इस पर आपको 3% जीएसटी अतिरिक्त देना होगा।
निष्कर्ष: अभी खरीदें या रुकें?
विशेषज्ञों के अनुसार अगले 15 दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट आने की संभावना है। अगर गहने बनवाना बहुत जरूरी नहीं है तो कुछ समय रुकना एक अच्छा फैसला हो सकता है। दोस्तों हालांकि चांदी में लगातार तेजी देखी जा रही है, तो उसमें निवेश की योजना बना सकते हैं।