झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना 2025 : ₹2500 की राशि ट्रांसफर अपडेट
नमस्कार साथियों, झारखंड राज्य मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना से संबंधित आज की इस नई Post में आप सभी का स्वागत है। इस योजना के तहत झारखंड सरकार के सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा लाभार्थियों के खाते में प्रतिमाह ₹2500 की राशि ट्रांसफर की जाती है।
जुलाई 2025 तक की राशि लाभार्थियों को दी जा चुकी है। अब अगस्त 2025 की किस्त को लेकर इंतजार खत्म होने वाला है। सरकार की ओर से अपडेट आया है कि यह राशि जल्द ही लाभार्थियों के खाते में भेज दी जाएगी।
अगस्त 2025 की राशि कब मिलेगी?
- झारखंड सरकार द्वारा यह राशि कर्मा पूजा पर्व के अवसर पर लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर की जा सकती है।
- उम्मीद है कि सितंबर 1 या 2 तारीख से पहले ही यह राशि खाते में आ जाएगी।
- सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है।
यह लाभुकों के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि कई लोग 15 अगस्त तक पैसे न मिलने की वजह से इंतजार कर रहे थे।
योजना से अपात्र लाभार्थियों के नाम काटे गए
इस योजना के अंतर्गत सरकार ने हाल ही में लाभुकों की वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू की है।
- जिन लोगों ने गलत राशन कार्ड डिटेल्स देकर लाभ लिया था, उनके नाम हटाए जा रहे हैं।
- जिन लाभार्थियों की आयु 50 वर्ष पूरी हो चुकी है, उन्हें अब इस योजना से हटाकर पेंशन योजना में जोड़ा जा रहा है।
- जिन लोगों की आयु 18 वर्ष से कम थी और उन्होंने आवेदन किया था, ऐसे नाम भी काटे जा रहे हैं।
यानी अब केवल सही और पात्र लाभार्थियों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। अगर आप या आपका परिवार इस योजना के लाभुक हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। अगस्त 2025 की राशि अब जल्द ही आपके खाते में आने वाली है। वहीं, अपात्र लोगों को हटाकर योजना को और पारदर्शी बनाया जा रहा है।
