Modi Cabinet ELI scheme: सिर्फ पहली नौकरी पर सरकार देगी ₹15,000 का तोहफा! जल्दी करें वरना मौका हाथ से निकल जाएगा!

पहली नौकरी पर मिलेगा ₹15,000 का प्रोत्साहन – मोदी सरकार की ELI योजना का बड़ा ऐलान

Modi Cabinet ELI scheme – युवाओं के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने एक ऐसी योजना लॉन्च की है जो बदल देगी लाखों युवाओं की जिंदगी। अब पहली नौकरी की शुरुआत के साथ आपको अच्छे-खासे पैसे मिलने जा रहे हैं। कितना पैसा मिलेगा आपको बताएंगे। लेकिन उससे पहले बता दें कि इसके लिए करीब ₹1 लाख करोड़ की भारी भरकम रकम भी खर्च की जाएगी। सरकार का मकसद 3 करोड़ से ज्यादा युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। यह ना केवल युवाओं के सपनों को पंख देगा बल्कि देश की आर्थिक प्रगति को नई रफ्तार भी देगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंजूर हुई Employment Linked Incentive (ELI) योजना के तहत पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को सरकार की ओर से हर महीने ₹15,000 तक का प्रोत्साहन मिलेगा। जी हां, पहली बार जॉब करने वालों को ₹15,000 दिए जाएंगे।

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के युवाओं को मिलेगा फायदा, कंपनियों को भी इंसेंटिव

यह योजना खासतौर पर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को लक्षित करती है, जहां युवाओं के लिए रोजगार के सुनहरे मौके पैदा किए जाएंगे। कंपनियों को भी सरकार की ओर से 2 साल तक प्रोत्साहन राशि मिलेगी, जिससे वे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को नौकरी दें। अब सवाल आपका यह भी होगा कि सरकार आखिर हासिल क्या करना चाहती है इससे? तो बता दें कि 3.5 करोड़ से ज्यादा युवाओं को रोजगार से जोड़ना और इसके लिए करीब ₹1 लाख करोड़ की भारी राशि खर्च करना इस योजना का लक्ष्य है।

यह मदद युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका देगी। यह योजना प्रधानमंत्री के ₹लाख करोड़ के पैकेज का हिस्सा है, जिसका मकसद 4.1 करोड़ युवाओं को नौकरी, ट्रेनिंग और अन्य अवसर देना है।

जानिए पात्रता, आवेदन शर्तें और ₹15,000 पाने का तरीका

उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल में 3.5 करोड़ से ज्यादा रोजगार पैदा होंगे, जिनमें 1.92 करोड़ पहली बार नौकरी पाने वाले होंगे। जो भी युवा पहली बार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में रजिस्टर होंगे, उन्हें 1 महीने की EPF सैलरी मिलेगी – अधिकतम ₹15,000 तक। हालांकि यह पैसा एक साथ नहीं मिलेगा, दो किश्तों में मिलेगा।

पात्रता:

  • जिनकी सैलरी ₹1 लाख या उससे कम है, वे योजना के लिए पात्र होंगे।
  • सरकार कंपनियों को भी ₹3,000 प्रति कर्मचारी प्रति माह देगी (2 साल तक), बशर्ते कि कर्मचारी कम से कम 6 महीने तक काम करे।

कंपनियों की पात्रता:

  • जिनके पास 50 से कम कर्मचारी हैं, उन्हें कम से कम 2 नए कर्मचारी रखने होंगे।
  • जिन कंपनियों में 50 या उससे अधिक कर्मचारी हैं, उन्हें कम से कम 5 नए कर्मचारियों की नियुक्ति करनी होगी।

भुगतान की शर्तें:

  • पहली किश्त नौकरी लगने के 6 महीने बाद
  • दूसरी किश्त 12 महीने की नौकरी पूरी होने और वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दी जाएगी।

इस प्रोत्साहन राशि का कुछ हिस्सा FD अकाउंट में भी रखा जाएगा, जिसे युवा बाद में निकाल सकेंगे।

युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आप क्या सोचते हैं?

ऐसे में मोदी सरकार की ओर से जो खुशखबरी सामने आई है, उसको लेकर आप क्या सोचते हैं? कमेंट सेक्शन में अपनी राय जरूर बताइए और इस पोस्ट को उन सभी युवाओं के साथ शेयर कीजिए जिन्हें पहली बार नौकरी मिलने वाली है।

Leave a Comment