मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2025: 12वीं पास युवाओं को मिलेंगे ₹6000 हर महीने! तुरंत करें आवेदन!

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2025: इंटरनशिप के साथ ₹6000 महीना

नमस्कार दोस्तों, बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और चुनाव से पहले कई घोषणाएं की जा रही हैं। इन्हीं में से एक है “मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना”, जो खासतौर पर उन छात्रों के लिए लाई गई है जिन्होंने 12वीं, ITI, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन या पीजी किया है। इस योजना के तहत 3 से 12 महीने की इंटर्नशिप दी जाएगी और साथ ही ₹4000 से ₹6000 तक स्टाइपेंड भी मिलेगा।

पात्रता और लाभ: कौन ले सकता है योजना का लाभ?

अगर आप 12वीं पास हैं, ITI, डिप्लोमा, ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट हैं और आपकी उम्र 18 से 28 साल के बीच है तो आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं। स्कीम के तहत इंटर्नशिप के दौरान जो स्टाइपेंड मिलेगा वो इस प्रकार है:

  • 12वीं पास: ₹4000 प्रति माह
  • ITI/डिप्लोमा: ₹5000 प्रति माह
  • ग्रेजुएट/PG: ₹6000 प्रति माह

सिर्फ फॉर्म भरने से लाभ नहीं मिलेगा, बल्कि आपको फिजिकल रूप से जाकर इंटर्नशिप करनी होगी।

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना आवेदन प्रक्रिया व डॉक्यूमेंट्स

फॉर्म पूरी तरह से ऑनलाइन भरा जाएगा, और इसके लिए जरूरी दस्तावेज़ होंगे:

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र (12वीं, ITI, ग्रेजुएशन आदि)
  • आधार कार्ड (बैंक अकाउंट से लिंक)
  • निवास प्रमाण पत्र (बिहार राज्य का)
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र

पहले साल 5000 स्टूडेंट्स को चुना जाएगा, और 5 साल में लगभग 1.05 लाख विद्यार्थियों को इंटर्नशिप मिलेगी।

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना से स्किल डेवलपमेंट और नौकरी का रास्ता

इस योजना का मकसद सिर्फ पैसे देना नहीं है, बल्कि युवाओं को स्किल्ड बनाना और आगे जॉब के लिए तैयार करना है। इंटर्नशिप के जरिए आपको एक्सपीरियंस मिलेगा और उसी कंपनी या किसी अन्य में आप जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अगर आपने सही से काम किया तो आपको फुल टाइम जॉब का ऑफर भी मिल सकता है।

अंतिम बात: आवेदन कब और कैसे होगा?

जैसे ही इस योजना का आवेदन शुरू होगा, एक Post के माध्यम से स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बताया जाएगा। फिलहाल आप जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें।

Leave a Comment