मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना 2025 को लेकर जो कुछ ताजा जानकारी आई है, उसके अनुसार करीब 37,000 आवेदन पहुंचे हैं। इन सभी आवेदनों की वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और पात्र पाए गए लाभार्थियों को ₹5 लाख तक की सहायता राशि दी जाएगी।
निकाय कर्मी घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। पहले चरण में 7741 आवेदकों का सत्यापन किया जा चुका है। जिलेवार लिस्ट भी दी गई है जिसमें बताया गया है कि किस जिले में कितने प्लॉट हैं और कितने आवेदन पहुंचे हैं।
- अंबाला शहर: 2605 प्लॉट, 2939 आवेदन
- बहादुरगढ़: 1542 प्लॉट, 4745 आवेदन
- चरखी दादरी: 716 प्लॉट, 641 आवेदन
- फतेहाबाद: 1041 प्लॉट, 692 आवेदन
- हिसार: 1017 प्लॉट, 9691 आवेदन
- झज्जर: 566 प्लॉट, 411 आवेदन
- जींद: 2788 प्लॉट, 437 आवेदन
- जुलाना: 212 प्लॉट, 159 आवेदन
- करनाल: 680 प्लॉट, 3600 आवेदन
- महेंद्रगढ़: 188 प्लॉट, 150 आवेदन
- पलवल: 104587 आवेदन
- रेवाड़ी: 411 प्लॉट, 735 आवेदन
- रोहतक: 188786 आवेदन
- सफीदों: 39 प्लॉट, 246 आवेदन
- सिरसा: 110 प्लॉट, 1428 आवेदन
- यमुनानगर: 2927 आवेदन, 404 प्लॉट
पात्र परिवारों को ₹5 लाख की सहायता और 1 मरला प्लॉट
जांच में सब कुछ सही पाए जाने पर ₹5 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। 14 कस्बों/शहरों में अब तक 7741 पात्र लाभार्थी पाए गए हैं। इन्हें 1 मरला (30×30 गज) के प्लॉट पर मकान निर्माण के लिए ₹2.5 लाख अतिरिक्त सहायता भी मिलेगी।
सत्यापन के दौरान कर्मी स्वयं सत्यापित पत्र भी लेंगे। अगर कोई आवेदक गलत या भ्रामक जानकारी देगा तो उसे प्लॉट नहीं मिलेगा।
पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तारीख
- 30 अप्रैल 2025 तक आवेदन मांगे गए थे।
- योजना के तहत 16 कस्बों में फॉर्म भरवाए गए।
- कुल 15251 प्लॉट उपलब्ध हैं।
- केवल वही परिवार पात्र होंगे जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख या उससे कम है।
- मौके पर पहुंचकर पता और आधार कार्ड का भी सत्यापन होगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने योजना की समीक्षा कर सभी जिला नगर निगम आयुक्तों को आगे की कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
