नंदिनी कृषक समृद्धि योजना 2025 – दोस्तों, हमारे देश में गायों का बहुत महत्व है। लोग गाय को पूजते हैं, उनकी सेवा करते हैं। लेकिन क्या हो अगर हम आपको बताएं कि अब गायों से आपको सिर्फ पुण्य ही नहीं, रोजगार का भी अवसर मिलेगा। यह योजना पशुपालकों के लिए एक सुनहरा मौका है – कम लागत में अच्छा मुनाफा, ऊपर से 50% तक की सब्सिडी। इस योजना के तहत स्वदेशी गायों की मिनी गौशालाएं स्थापित करने के लिए सहायता मिलेगी। पशुपालकों को साहवाल, गिर और थार पारकर नस्ल की 25 गायों को पालना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर रखी गई है।
नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के लाभ और सब्सिडी का पूरा विवरण
- किसानों को दूध बिक्री के लिए संसाधन और उचित दाम दिए जाएंगे।
- सरकार कुल लागत का 50% सब्सिडी देगी।
- किसानों को सिर्फ 15% राशि खुद लगानी होगी और 35% बैंक लोन के रूप में मिलेगा।
- इससे न सिर्फ किसानों की आय बढ़ेगी, बल्कि स्वदेशी गायों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- लाभ लेने के लिए लाभार्थी को 25 स्वदेशी गायें पालनी होंगी।
- योजना की कुल लागत ₹62,500 है और पशुपालन विभाग के नक्शे के अनुसार कैटर शेड बनाना जरूरी होगा।
- लाभार्थी के पास कम से कम दो एकड़ जमीन होनी चाहिए।
- किराए की जमीन पर आवेदन के लिए कम से कम 7 साल का एग्रीमेंट आवश्यक है।
कम गायों से भी करें कमाई: मिनी योजना का विकल्प भी मौजूद
अगर कोई लाभार्थी 25 गाय नहीं पाल सकता, तो उसके लिए नंदिनी कृषक समृद्धि मिनी योजना उपलब्ध है जिसमें 10 गायें पालकर भी मुनाफा कमाया जा सकता है।
- इस योजना की लागत ₹23,60,000 है जिसमें से ₹11,80,000 की सब्सिडी दी जाएगी।
- लाभ लेने के लिए किसान के पास 1 एकड़ जमीन होनी चाहिए।
- यदि कोई किसान गंगातीरी नस्ल की 5 गायें पालता है, तो उसे केवल 20 गायें पालनी होंगी।
- इस वेरिएंट की लागत ₹61 लाख होगी जिसमें 50% तक की सब्सिडी दी जाएगी।
नंदिनी कृषक समृद्धि योजना 2025: पात्रता और आवश्यक दस्तावेज
पात्रता:
- उत्तर प्रदेश के किसान और महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
- किसी भी बैंक में किसान का खाता होना आवश्यक है।
जरूरी दस्तावेज:
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
आवेदन कैसे करें? पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप
- सबसे पहले अपने जिले के विकास भवन जाएं।
- वहां के पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
- सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ फॉर्म भरें और वहीं जमा करें।
- पात्र पाए गए किसानों को मंजूरी दी जाएगी।
- मंजूरी के बाद सरकार द्वारा तय 35% राशि बैंक लोन के रूप में दी जाएगी।
पोस्ट से संबंधित कोई सवाल है? हम हैं आपकी सहायता के लिए!
अगर आपके मन में नंदिनी कृषक समृद्धि योजना को लेकर कोई भी सवाल है तो आप कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। हमारी टीम आपके सभी सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेगी। साथ ही हमें कमेंट में जरूर बताएं कि अगली बार आप किस सरकारी योजना के बारे में जानना चाहते हैं।
