शारदीय नवरात्रि 2025: तिथि, महत्व और शुभ संयोग
शारदीय नवरात्रि 2025 का पावन पर्व 22 सितंबर सोमवार से शुरू होगा। इसका शुभ समापन विजय दशमी यानी दशहरा के दिन 2 अक्टूबर गुरुवार को होगा। इस बार नवरात्र पर बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है क्योंकि नवरात्र पूरे 10 दिनों के होंगे। नवरात्रि के इन दिनों में माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और भक्त उनके आशीर्वाद से सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
Navratri 2025 Wishes in Hindi
इस खास अवसर पर लोग अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को नवरात्रि की शुभकामनाएं भेजते हैं। आप भी अपने प्रियजनों तक इन संदेशों के जरिए Navratri Wishes पहुंचा सकते हैं –
- शेर पर सवार होकर खुशियों का वरदान लेकर हर घर में विराजी अंबे मां। हम सबकी जगदंबे मां को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
- मां दुर्गा आई आपके द्वार, करके आई माता 16 श्रृंगार। आपके जीवन में ना आए कभी हार, हमेशा रहे सुखी आपका परिवार। जय माता दी।
- जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी, कोई भी आरजू ना रहे अधूरी। करते हैं हाथ जोड़कर मां दुर्गा से विनती कि आपकी हर मनोकामना पूरी हो। जय माता दी।
- मां के कदम आपके घर आएं, आप खुशियों से नहाएं और परेशानियां आपसे आंखें चुराएं। जय माता दी।
- जगत पालनहार है मां, मुक्ति का धाम है मां, हमारी भक्ति का आधार है मां, सबकी रक्षा की अवतार है मां। जय माता दी।
- नए दीप जले और नए फूल खिले, शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर आपको मिले माता रानी का आशीर्वाद।
- लाल रंग की चुनरी से मां का दरबार सजा, मन हुआ हर्षित और संसार पुलकित। नन्हें कदमों से माता रानी का हो आपके घर आगमन। जय माता दी।
- नवरात्रि का था सबको इंतजार, शेर पर सवार होकर आ गई माता रानी। होगी अब मन की हर मुराद पूरी, भरेंगी सारे दुख और कष्ट। नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
- महावर भरे कदमों से आएं मां भगवती आपके घर। मेरी ओर से नवरात्रि की शुभकामनाएं जल्दी से स्वीकार करें।
- मां दुर्गा अपने भक्तों पर दया करती समान। माता रानी है मेरी शेरों वाली शान। शारदीय नवरात्रि के इस पावन मौके पर आपको मां भगवती का आशीष मिले।
Vijayadashami 2025 और मां दुर्गा का आशीर्वाद
शारदीय नवरात्रि के पावन मौके पर मां दुर्गा भक्तों को सुख, समृद्धि, संपदा, वैभव और तरक्की प्रदान करें। जीवन में कभी किसी चीज की कमी ना रहे और हर बिगड़ी बात बन जाए – यही मां दुर्गा से प्रार्थना है। इस Post के अंत में, आप सभी को Sharadiya Navratri 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं।
