सोनीपत की लाइफलाइन खुली: UER-II से अब सीधे एयरपोर्ट पहुंचना हुआ आसान
आज हम सोनीपत की कुछ ऐसी खबरें लाए हैं जो बहुत इंपॉर्टेंट हैं हमारे शहर की ग्रोथ के लिए। इसमें से जो सबसे पहली बात हम करने वाले हैं वो UER-II (Urban Extension Road-II) की, जो पूरा सोनीपत की लाइफ लाइन बनने जा रही है। UER-II ओपन हो चुका है और अनऑफिशियली चालू हो गया है, मतलब आज आप UER-II से एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं।
जो हम 2-3 साल से बता रहे थे कि UER-II चालू होने से सब कुछ बदल जाएगा, वो समय अब आ चुका है। आप अभी कुछ जगहों पे सर्विस लेन और कुछ जगहों पर मेन कैरिजवे से सफर कर सकते हैं।
एक उदाहरण देते हैं – दिल्ली के मॉडल टाउन से एक फैमिली हमारे पास आई। जब उन्हें पता चला कि मॉडल टाउन से नारायणा या धौला कुआं पहुंचने में 45 मिनट लगते हैं, जबकि सोनीपत से एयरपोर्ट या द्वारका एक्सप्रेसवे सिर्फ 35-40 मिनट में पहुंचा जा सकता है, तो उन्होंने शिफ्ट होने का फैसला कर लिया। उनके लिए बड़ा घर, बेहतर स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग जैसी चीजें सोनीपत में आसान हो जाती हैं।
नए हाईवे की तैयारी: सोनीपत को मिलेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सीधा कनेक्शन
दूसरी न्यूज़ अपडेट की बात करें तो एक और नए हाईवे की तैयारी हो गई है। नितिन गडकरी जी ने 2022 में घोषणा की थी कि NH-352A को दिल्ली-देहरादून हाईवे से जोड़ा जाएगा। 22 किमी लंबा नया फोर लेन मार्ग शामली से बनाया जाएगा, जो जींद, गोहाना, सोनीपत से होकर गुजरेगा। यह सड़क 600 करोड़ की लागत से तैयार होगी और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को जोड़ेगी। जैसे ही DPR तैयार होगी और फाइनल अप्रूवल मिलेगा, हम आपको अपडेट देंगे कि ये हाईवे कहां से निकलेगा। इस तरह सोनीपत में पहले से मौजूद 5-6 एक्सप्रेसवे के साथ अब एक और जुड़ने वाला है।
मानेसर से लेकर खरखौदा तक रेलवे कनेक्टिविटी में क्रांति
तीसरी बड़ी खबर है भारत के रेल मंत्री द्वारा मानेसर में Maruti Suzuki का खुद का रेलवे स्टेशन इनॉगरेट करना। इस स्टेशन से ट्रेनें कारों को लोड करके सीधे पोर्ट तक पहुंचाएंगी। यह HORC (Haryana Orbital Rail Corridor) का हिस्सा है और ट्रेनें अब शुरू हो चुकी हैं। अब यही चीज एक साल के अंदर खरखौदा प्लांट से भी देखने को मिलेगी, जो एशिया का सबसे बड़ा प्लांट है। यहां से कार्स सीधे पोर्ट तक 12 घंटे में पहुंचाई जाएंगी। सोनीपत की तस्वीर एक से डेढ़ साल में पूरी तरह बदलने वाली है। जो सोनीपत आपने नहीं देखा, वो अब उभरने वाला है।
