Pension Scheme 2025: सावधान! वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन वालों के लिए आया नया आदेश – अभी करें Face e-KYC

वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन धारकों के लिए फेस ई-KYC अनिवार्य

दोस्तों आज आपको हम बताने वाले हैं कि सरकार की तरफ से पेंशन धारकों के लिए एक बड़ी अपडेट आ गई है। चाहे आपकी वृद्धावस्था पेंशन हो, विधवा पेंशन हो या विकलांग पेंशन – सभी पेंशन धारकों को अपना Face e-KYC करवाना अनिवार्य कर दिया गया है।

अगर आप पेंशन का पैसा पाना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया ज़रूरी है। सरकार ने इसके लिए आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए हैं। कैसे फेस दिखाकर e-KYC करनी है? क्या प्रक्रिया है? किन डॉक्यूमेंट्स की ज़रूरत है? इस Post में हम आपको सबकुछ विस्तार से बताने वाले हैं।

फेस e-KYC क्या है और यह क्यों जरूरी है?

Face e-KYC एक आधुनिक तकनीक है जिसमें लाभार्थी की पहचान को Verify करने के लिए चेहरे की पहचान का उपयोग किया जाता है। यह पूरी प्रक्रिया आधार कार्ड से जुड़ी होती है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन होती है, जैसे पहले राशन कार्ड के लिए e-KYC होती थी, उसी तरह अब पेंशन के लिए भी यह अनिवार्य कर दी गई है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पेंशन सही व्यक्ति तक पहुंचे और कोई फर्जीवाड़ा न हो। सरकार ने यह कदम उठाया है ताकि सिर्फ वास्तविक और ज़रूरतमंद लाभार्थियों को ही पेंशन का लाभ मिल सके और यह भी पता लगाया जा सके कि लाभार्थी जीवित है या नहीं।

फेस e-KYC की प्रक्रिया: ऑनलाइन और कैंप के माध्यम से

पहले जहां लाभार्थियों को ऑफलाइन जाकर दस्तावेज़ जमा कराने पड़ते थे, अब वे अपने मोबाइल फोन से घर बैठे e-KYC कर सकते हैं। Face e-KYC के लिए सरकार विभिन्न जगहों पर कैंप (शिविर) का आयोजन भी कर रही है। आप अपने नजदीकी पंचायत कार्यालय से संपर्क करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि वहां कैंप लग रहे हैं या नहीं।

फेस e-KYC कैसे करें:

  • आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  • मोबाइल में फेस कैमरा होना चाहिए।
  • सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट या पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
  • या फिर नजदीकी कैंप में जाकर सहायता ली जा सकती है।

पेंशन बंद न हो इसलिए समय रहते करवाएं फेस e-KYC

जो पेंशन धारक Face e-KYC नहीं करवाएंगे, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा और उन्हें योजना से बाहर कर दिया जाएगा। 28 जुलाई को भारत सरकार द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, सभी पेंशन लाभार्थियों को यह प्रक्रिया पूरी करनी है। हजारीबाग, बारा कट्ठा आदि क्षेत्रों में कैंप शुरू कर दिए गए हैं। इसलिए अगर आपके पंचायत क्षेत्र में भी कैंप चल रहे हैं, तो तुरंत संपर्क करें। यह एक महत्वपूर्ण कदम है और आप या आपके परिवार में कोई भी वृद्धा, विधवा या विकलांग पेंशन ले रहा है तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।

नोट: अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इस Post को शेयर करें, ताकि सभी पेंशन लाभार्थी समय रहते अपना फेस e-KYC करवा सकें।

Leave a Comment