PM Kisan 20वीं किस्त अपडेट: ₹2000 की राशि किसानों के खातों में जल्द
PM Kisan Yojana 2025 – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए यह बेहद राहत वाली खबर हो सकती है क्योंकि यह खबर योजना की 20वीं किस्त को लेकर है। गौरतलब है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के ₹2000 के लिए किसान काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जून में ही आ जाने की उम्मीद थी। लेकिन जुलाई का आधा महीना बीत चुका है। फिर भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ। लेकिन हो सकता है कि किसानों का यह इंतजार जल्द खत्म हो जाए। जहां तक वक्त की बात है, अगले 3 से 4 दिनों में किसानों के खातों में 20वीं किस्त के ₹2000 पहुंच जाए और उनके मोबाइल की घंटी बजे।
उम्मीद तो यह जताई जा रही है कि 18 जुलाई को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त किसानों के खातों में आएगी। चर्चा यह भी तेज है कि 18 जुलाई को ही पीएम मोदी बिहार के मोतिहारी जिले से 20वीं किस्त के ₹2000 किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर करेंगे। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि बिहार के ही भागलपुर दौरे से 24 फरवरी 2025 को पीएम मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की थी। जिसके 4 महीने से ज्यादा हो जाने के बाद पीएम मोदी का एक बार फिर बिहार का दौरा है और पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त के ₹2000 ट्रांसफर करने का समय बीत चुका है।
बिहार चुनाव से पहले किसानों को राहत? 20वीं किस्त पर सियासी चर्चा
यहां एक बात की चर्चा और भी है कि वो यह कि बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बिहार में जबरदस्त चुनावी माहौल बन गया है। ऐसे में पीएम मोदी शायद बिहार के किसान वोट बैंक पर हाथ मारने के मकसद से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के ₹2000 बिहार के मोतिहारी से ही किसानों के खातों में ट्रांसफर करें। हालांकि ये सारी बातें चर्चा का विषय भर हैं क्योंकि ना तो केंद्र सरकार की तरफ से और ना ही किसी तरह के आधिकारिक ऐलान में इस बारे में कहा गया। इसीलिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना को लाभार्थी किसानों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
अपना नाम चेक करें पीएम किसान की 20वीं किस्त की लिस्ट में
वहीं आपको यह भी बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी होने के पहले आप एक काम कर सकते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त में आपका नाम है या नहीं, इसे आप किस्त आने से पहले चेक कर सकते हैं ताकि आपको अभी यह पता चल सके कि लिस्ट में आपका नाम आया या नहीं।
अगर 20वीं किस्त की लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आप इससे संबंधित जरूरी काम कर सकते हैं। मसलन संबंधित अधिकारी के पास जाकर अपना नाम जुड़वाने की कोशिश करें। यह काम आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं। जहां तक ऑनलाइन माध्यम की बात है तो इसके लिए आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहीं दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपना नाम चेक करें। अगर आप अपना नाम चेक नहीं कर पा रहे तो कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।
इस बारे में कमेंट की संख्या अगर ज्यादा हुई तो हम सिलसिलेवार ढंग से एक बार फिर आपके लिए पोस्ट बनाएंगे कि आप किसान सम्मान निधि की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कैसे करवा सकते हैं। बहरहाल, मामले पर आपकी क्या राय है? इस देरी पर आपकी क्या राय है? कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
