पीएम किसान सम्मान निधि योजना 20वीं किस्त की ताजा अपडेट 2025

दोस्तों, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी जारी हो चुकी है। आप सभी इस योजना की 20वीं किस्त का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं कि आपके बैंक खाते में इसकी राशि कब आएगी?

24 फरवरी 2025 को योजना की 19वीं किस्त की राशि जारी की गई थी, और तब से अब तक चार महीने से अधिक का समय बीत चुका है। मार्च, अप्रैल, मई, जून – सभी बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक 20वीं किस्त की राशि ट्रांसफर नहीं हुई है। इस पोस्ट में जानिए कब मिलेगा ₹2000 या ₹4000, किन्हें मिलेगा और क्यों हो रही है देरी।

कब आएगी पीएम किसान की 20वीं किस्त? जानिए संभावित तारीख

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर चार महीने में ₹2000 दिए जाते हैं। सरकार की ओर से 20वीं किस्त की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले ट्रेंड्स के आधार पर अनुमान है कि यह राशि जुलाई 2025 के पहले सप्ताह में दी जा सकती है।

जून में कोई बड़ा राष्ट्रीय कार्यक्रम नहीं हुआ, जबकि अक्सर इस योजना की किस्त पीएम मोदी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान ट्रांसफर की जाती है। इस बार कई वजहें जैसे – अहमदाबाद में हादसा, पीएम का विदेश दौरा, वैश्विक घटनाएं – इन सबकी वजह से देरी हुई है। हालांकि, पिछले रिकॉर्ड देखें तो 2020, 2022 और 2024 में जून में किस्त जारी हुई थी, लेकिन 2023 और अब 2025 में ट्रेंड बदल गया है।

किन्हें मिलेगी किस्त और किन्हें नहीं? पात्रता और डिटेल्स

अगर आपको 19वीं किस्त मिली थी, तो बहुत अधिक संभावना है कि इस बार भी आपकी किस्त आएगी – बशर्ते कि आपकी प्रोफाइल में ये तीन चीजें अपडेट हों:

  • eKYC – Yes
  • Landholding verification – Yes
  • Bank account & DBT status – Yes

यदि आप सरकारी नौकरी में नहीं हैं, इनकम टैक्स नहीं भरते, और कोई गलती से आवेदन सरेंडर नहीं किया है, तो आप पात्र हैं। कुछ राज्यों जैसे मध्य प्रदेश में राज्य सरकार की तरफ से अतिरिक्त अंशदान होने की वजह से किसानों को ₹2000 की जगह ₹4000 तक की राशि मिलती है। आप अपने PM-Kisan पोर्टल प्रोफाइल में “Waiting for Approval” स्टेटस चेक करें। अगर ये लिखा आ रहा है तो आपकी किस्त आने की संभावना प्रबल है।

निष्कर्ष: अब ज्यादा इंतजार नहीं! जुलाई में मिलेगी किस्त

दोस्तों, किसानों का इंतजार अब लगभग समाप्त होने जा रहा है। जुलाई के पहले सप्ताह में पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। अगर आपकी सभी जानकारियां सही हैं और पिछली किस्त मिली है, तो आप निश्चिंत रहें – आपका पैसा आने ही वाला है।

Leave a Comment