ट्रैक्टर सब्सिडी योजना क्या है?
किसान साथियों, क्या आप जानते हैं कि सरकार किसानों को नया ट्रैक्टर खरीदने पर 50% तक की सब्सिडी दे रही है। सोचिए अगर आपको अपने खेत के लिए एक ट्रैक्टर आधे से कम दाम पर मिल जाए तो खेती कितनी आसान हो जाएगी।
PM Kisan Tractor Subsidy Yojana 2025 किसानों की जिंदगी बदल सकती है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किसानों को 20% से लेकर 50% तक की सब्सिडी देती है। यह सब्सिडी सीधे आपके बैंक खाते में या ट्रैक्टर की कीमत से घटाकर दी जाती है। इसके साथ ही 22 सितंबर 2025 से ट्रैक्टर पर 18% GST भी घटा दिया जाएगा, जिससे किसानों के लिए ट्रैक्टर खरीदना और भी आसान हो जाएगा।
राज्यवार ट्रैक्टर सब्सिडी और कीमतें
- उत्तर प्रदेश: 40% से 50% सब्सिडी। अगर 50 HP का ट्रैक्टर ऑन रोड ₹9,00,000 का है तो सब्सिडी के बाद ₹4,50,000 से ₹5,40,000 में मिलेगा।
- राजस्थान: 30% से 40% सब्सिडी। ₹8,50,000 वाला ट्रैक्टर लगभग ₹5,00,000 में मिलेगा।
- मध्य प्रदेश: 40% सब्सिडी। ₹8,00,000 वाला ट्रैक्टर ₹4,80,000 में मिलेगा।
- बिहार: 35% से 40% सब्सिडी। ₹7,80,000 वाला ट्रैक्टर ₹4,70,000 में मिलेगा।
- पंजाब: 30% से 35% सब्सिडी। ₹9,50,000 वाला ट्रैक्टर ₹6,20,000 में मिलेगा।
- हरियाणा: 40% सब्सिडी। ₹8,70,000 ऑन रोड कीमत वाला ट्रैक्टर लगभग ₹5,20,000 में मिलेगा।
कीमतें मॉडल और कंपनी के हिसाब से अलग हो सकती हैं लेकिन सब्सिडी का प्रतिशत वही रहेगा।
उदाहरण:
अगर कोई किसान 45 HP का ट्रैक्टर खरीदता है जिसकी कीमत ₹8,00,000 है और उसे 40% सब्सिडी मिलती है, तो किसान को ₹3,20,000 की सब्सिडी मिलेगी और ट्रैक्टर मात्र ₹4,80,000 में मिल जाएगा।
ट्रैक्टर सब्सिडी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया
- किसान agriculturemachinery.nic.in (Government official portal) या अपने राज्य की कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से किया जा सकता है।
- जरूरी डॉक्यूमेंट:
- आधार कार्ड
- जमीन के कागजात
- बैंक पासबुक और खाता नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- आवेदन करते समय ट्रैक्टर मॉडल और डीलरशिप का चयन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपकी सब्सिडी अप्रूव होने पर ट्रैक्टर सीधे आपके खेत में पहुंच जाएगा।
किसान भाइयों, अगर आप नया ट्रैक्टर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो PM Kisan Tractor Subsidy Yojana 2025 आपके लिए सुनहरा मौका है। सही समय पर आवेदन कीजिए और 50% तक सब्सिडी का लाभ उठाइए।
