Pradhan Mantri Krishi Dhan Dhany Yojana – दोस्तों प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना आज से शुरू कर दी गई है। इस योजना के तहत 36 मौजूदा कृषि योजनाएं जोड़ी गई हैं। योजना पर कुल ₹24,000 करोड़ वार्षिक खर्च किया जाएगा और लगभग 1.7 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे। प्रत्येक राज्य के कृषि उत्पादन में पिछड़े 100 जिलों को कवर किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य है कि कम उत्पादन वाले जिलों में खेती को टेक्नोलॉजी, शिक्षा, और लोन सुविधाओं से सशक्त किया जाए। यह योजना छह साल तक चलेगी।
पीएम कृषि धन-धान्य योजना में शामिल 36 योजनाएं: पात्रता, ज़रूरी दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया
इस Post में हम जानेंगे कि इस योजना के लिए पात्रता क्या होगी, किन दस्तावेज़ों की आवश्यकता है और कैसे आवेदन करना है।
शामिल योजनाओं में हैं:
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
- किसान क्रेडिट कार्ड योजना
- फ्री सोलर पंप योजना
- कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर योजना
- फसल विविधीकरण योजना
- टिकाऊ कृषि पद्धति योजना
इस योजना का मकसद सिर्फ पैसे देना नहीं है, बल्कि किसानों को ट्रेनिंग, इंजीनियरिंग तकनीक, बीज, खाद, और भंडारण सुविधा भी उपलब्ध कराना है। टीमें किसानों के खेतों का निरीक्षण करेंगी और जांच करेंगी कि जमीन में कौन-सी फसल ज्यादा उपज दे सकती है। Soil Testing, pH level, और जलवायु के अनुसार सही बीज उपलब्ध कराए जाएंगे।
कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव: उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में कदम
कैबिनेट से मंजूरी के बाद यह योजना पूरी तरह लागू हो चुकी है। बजट 2025 में इसे एक Game Changer Plan बताया गया है। सरकार की रणनीति है कि कृषि को रोज़गार देने वाला क्षेत्र बनाया जाए, भंडारण क्षमता बढ़ाई जाए, और किसानों को समुचित मूल्य मिले। मिशन जलवायु अनुकूल बीज विकसित करने और आधुनिक कृषि प्रौद्योगिकी अपनाने पर ज़ोर दिया गया है ताकि किसान आत्मनिर्भर बनें और कृषि टिकाऊ हो। इस योजना के जरिए किसानों को:
- लोन आसानी से मिलेगा
- ज़मीन के अनुसार बीज व उर्वरक
- ट्रेंनिंग के जरिए कृषि तकनीक सिखाई जाएगी
- भंडारण व सिंचाई में सुधार मिलेगा
- उचित मूल्य पर फसल की बिक्री सुनिश्चित की जाएगी
निष्कर्ष: अगर आप एक वास्तविक किसान हैं और कृषि को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो यह योजना आपके लिए संजीवनी साबित हो सकती है। जल्द से जल्द अपने जिला कृषि कार्यालय या पंचायत से संपर्क करें और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी लें। अगर यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो कृपया Post को शेयर करें !
