PM Tractor Subsidy Scheme 2025: किसानों को मिल रहा है 50% तक सब्सिडी वाला ट्रैक्टर! अभी जानें

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना 2025 क्या है? | Tractor Subsidy Scheme Details in Hindi

नमस्कार दोस्तों, आज की पोस्ट में डिस्कस करेंगे ट्रैक्टर सब्सिडी योजना के बारे में या फिर कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के बारे में और जानेंगे कि यह ट्रैक्टर सब्सिडी योजना क्या है? इसके लिए क्या एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया है? यानी कौन-कौन इसका लाभ उठा सकता है? इसके अंदर कितनी सब्सिडी मिलने वाली है? और इसके लिए आप अप्लाई कैसे कर पाएंगे?

दोस्तों सभी जानते हैं इंडिया एक कृषि प्रधान देश है। यहां पर 60% से भी अधिक जनसंख्या कृषि के ऊपर डिपेंड है। कोई भी किसान यदि कृषि करता है या फिर खेतीबाड़ी करता है तो उसके पास अच्छे agriculture equipment होंगे, अच्छे fertilizers होंगे तो अच्छी पैदावार ले सकेगा। सरकार भी किसानों का पूरा-पूरा सपोर्ट कर रही है और उनको अच्छे सस्ते रेट में fertilizers और अच्छी सब्सिडी पर agriculture equipment प्रोवाइड कर रही है जिससे किसानों को अच्छे equipment, ट्रैक्टर, rotavator मिले और वह अच्छी पैदावार ले सके।

इसलिए सरकार ने नई-नई योजनाएं किसानों के लिए चलाई हैं। उन्हीं में से एक योजना है कृषि यंत्र सब्सिडी योजना जिसके तहत कोई भी किसान भाई कोई भी agriculture equipment लेना चाहता है उसके ऊपर सरकार द्वारा अच्छी खासी सब्सिडी दी जाती है। इसके अंदर कुछ सब्सिडी central government द्वारा दी जाती है और कुछ state government द्वारा। यानी दोनों मिलकर सब्सिडी प्रदान करते हैं जिससे कोई भी किसान ट्रैक्टर या कोई भी यंत्र खरीद सकता है।

ट्रैक्टर सब्सिडी के लिए पात्रता और राज्यवार सब्सिडी दरें | Tractor Subsidy Eligibility & State-wise Rates

यदि आप भी कृषि करते हैं और आपको ट्रैक्टर या फिर agriculture equipments की आवश्यकता है तो आप भी अप्लाई कर सकते हैं। कोई भी Indian citizen यानी भारतीय निवासी किसान इसका लाभ ले सकता है जिसकी आयु 18 वर्ष से 55 वर्ष के बीच हो और उसके पास अपनी खुद की कृषि योग्य जमीन हो।

इसके लिए ज़रूरी दस्तावेज़:

  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, फोटोग्राफ्स
  • ज़मीन के कागज़, कम से कम 2 एकड़ भूमि

राज्यवार सब्सिडी:

  • उत्तर प्रदेश: 25%
  • गुजरात: General category 25%, अन्य कैटेगरी 35%
  • बिहार, हरियाणा, तमिलनाडु: 50%
  • मध्य प्रदेश: भी अच्छी खासी सब्सिडी

यह दरें राज्यों के अनुसार भिन्न हो सकती हैं क्योंकि इसमें central और state दोनों की भागीदारी होती है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और लोन विकल्प | Tractor Subsidy Apply Online & Bank Loan Info

ट्रैक्टर या अन्य यंत्र खरीदने के लिए किसान किसी भी public sector या private sector bank से ₹1 लाख से ₹20 लाख तक का loan ले सकते हैं। ₹2 लाख तक के लोन पर प्रोसेसिंग चार्ज नहीं लगेगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें:

  • आप खुद या अपने पास के CSC सेंटर से आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन के लिए पहले registration करें, फिर login करके सभी details भरें।
  • CSC से अप्लाई करने पर ₹100 से ₹150 तक का शुल्क देना होता है।

सब्सिडी की प्रोसेस:

  • पहले आपको ट्रैक्टर अपने खर्चे पर खरीदना होगा।
  • ट्रैक्टर खरीदने के बाद सब्सिडी की प्रक्रिया शुरू होगी।
  • सब्सिडी अप्रूव होने के बाद डायरेक्ट आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।

महिला किसानों को विशेष छूट दी जाती है और उन्हें अधिक सब्सिडी प्रदान की जाती है।

Leave a Comment