PM Ujjwala Yojana 2.0 – घर बैठे पाएं फ्री गैस सिलेंडर और ₹300 सब्सिडी! उज्ज्वला योजना में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 में फ्री गैस सिलेंडर कैसे पाएं – पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सरकार फ्री गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा और ₹300 की मासिक सब्सिडी देती है। इस पोस्ट में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी इस योजना का लाभ ले सकें।

उज्ज्वला योजना के लिए पात्रता और जरूरी दस्तावेज

योजना का लाभ पाने के लिए निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:

  • आवेदन केवल महिलाओं द्वारा किया जा सकता है।
  • महिला की उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • महिला के नाम पर पहले से कोई गैस कनेक्शन नहीं होना चाहिए।

जरूरी दस्तावेज़:

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • बैंक खाता (Bank Account)
  • राशन कार्ड (Ration Card)

ध्यान दें: आधार पोर्ट हो जाएगा और तुरंत OTP के जरिए e-KYC हो जाएगी।

स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Online Apply Process)

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में Google ओपन करें और “PM Ujjwala Yojana” सर्च करें।
  2. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: www.pmuy.gov.in
  3. Apply for New Ujjwala 2.0 Connection पर क्लिक करें।
  4. Eligibility Criteria में जानकारी भरें – महिला, उम्र, गैस कनेक्शन की स्थिति आदि।
  5. Online Portal पर क्लिक करें और अपनी गैस एजेंसी चुनें – Indian Oil, Bharat Gas, या HP Gas। एजेंसी वही चुनें जो आपके क्षेत्र में सेवा देती हो।
  6. “Register for LPG Connection” पर क्लिक करें।
  7. Connection Type में “Ujjwala Beneficiary Connection” चुनें।
  8. फिर “I Accept About Declaration” टिक करें।
  9. Location-Wise Distributor सेलेक्ट करने के लिए –
    • राज्य (State)
    • जिला (District)
    • नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर का चयन करें।
  10. फॉर्म में ये डिटेल्स भरें:
    • आधार नंबर
    • नाम (First, Middle, Last)
    • जन्मतिथि
    • जाति
    • पता (ग्रामीण/शहरी, गली, जिला, पिन कोड)
    • मोबाइल नंबर और Email ID
    • बैंक डिटेल – आधार लिंक्ड खाता, IFSC कोड, खाता नंबर, अकाउंट होल्डर का नाम
    • सिलेंडर का प्रकार – 14.2 kg या 5 kg (घरेलू 14.2 kg लेना बेहतर है)
    • एड्रेस प्रूफ – आधार कार्ड या वोटर ID अपलोड करें
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • परिवार के सभी सदस्यों की डिटेल – नाम, आधार नंबर, DOB, Gender आदि
  11. सभी सदस्य जोड़ने के बाद “I Agree” बॉक्स टिक करें।
  12. Captcha भरें और Submit पर क्लिक करें।
  13. आधार वेरीफिकेशन के लिए OTP आएगा। OTP भरते ही e-KYC हो जाएगा।
  14. Final Submit पर क्लिक करें।

सफल सबमिशन के बाद क्या करें?

  • आवेदन के 7 दिनों के भीतर आपकी गैस एजेंसी से कॉल आ जाएगा।
  • अगर कॉल न आए तो खुद एजेंसी से संपर्क करें या जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाएं।
  • स्क्रीनशॉट जरूर सेव रखें।

इस तरह आप घर बैठे अपने मोबाइल से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन और सिलेंडर के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Leave a Comment