Post Office Recurring Deposit Scheme: पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम क्या है? जानिए फायदे, ब्याज दर और नियम

दोस्तों, आज हम बात करेंगे पोस्ट ऑफिस की एक शानदार स्कीम की जिसका नाम है RD यानी Recurring Deposit Scheme। अगर आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा बचाकर भविष्य के लिए बड़ा फंड बनाना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए है।
इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे:

  • RD स्कीम क्या है?
  • इसमें कितना ब्याज मिलता है?
  • क्या टैक्स लगता है?
  • कौन निवेश कर सकता है?
  • कितने सालों तक पैसा जमा करना पड़ता है?
  • इसके फायदे और नुकसान क्या हैं?
  • और साथ ही यह भी कि अगर आप ₹500, ₹1000, ₹2000 या ₹3000 हर महीने जमा करते हैं तो 5 साल बाद कितना पैसा मिलेगा।

RD स्कीम के फायदे और शर्तें – ब्याज, जुर्माना और मैच्योरिटी

RD यानी Recurring Deposit एक ऐसी बचत योजना है जिसमें आप हर महीने एक निश्चित राशि जमा करते हैं। यह पैसा 5 साल तक जमा करना होता है और आपको उस पर ब्याज मिलता है।
2025 में इस स्कीम की ब्याज दर 6.7% सालाना है, जो कि तिमाही आधार पर चक्रवृद्धि होता है (compounded quarterly)।

इस स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक खाता खोल सकता है – पुरुष, महिला, अमीर, गरीब, यहां तक कि नाबालिग भी माता-पिता के माध्यम से खाता खुलवा सकते हैं।

  • ज़रूरी डॉक्युमेंट्स: आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो
  • न्यूनतम जमा राशि: ₹100 प्रति माह
  • अधिकतम सीमा: कोई लिमिट नहीं

5 साल पूरे होने पर आप इसे एक बार के लिए 5 साल और बढ़ा सकते हैं

यदि आप किसी महीने किस्त नहीं जमा करते हैं, तो ₹1000 पर ₹10 जुर्माना (1%) लगता है। लगातार 4 महीने तक जमा नहीं करने पर खाता डिस्कंटिन्यू हो सकता है। RD को 1 साल से पहले बंद नहीं किया जा सकता। 1 साल के बाद और 5 साल से पहले बंद करने पर केवल Post Office Savings Account के अनुसार 4% ब्याज मिलेगा।

हर महीने ₹100 से ₹5000 जमा करने पर मिलेगा कितना रिटर्न?

मासिक निवेश5 साल की कुल राशिब्याज (6.7%)मैच्योरिटी अमाउंट
₹100₹6000₹1215₹7215
₹500₹30000₹6767₹36767
₹800₹48000₹9723₹57723
₹1000₹60000₹12154₹72154
₹1200₹72000₹14585₹86585
₹1500₹90000₹18231₹108231
₹2000₹120000₹24385₹144385
₹3000₹180000₹36462₹216462
₹5000₹300000₹60770₹360770

क्या RD पर टैक्स लगता है? जानिए Tax से जुड़ी ज़रूरी बातें

RD स्कीम पर मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्सेबल होता है। यानी यह आपकी टोटल इनकम में जुड़ता है और आपकी टैक्स स्लैब के अनुसार उस पर टैक्स देना होगा। ध्यान रहे कि RD में जमा की गई राशि पर कोई टैक्स छूट नहीं मिलती जैसे कि PPF या Sukanya Samriddhi Yojana में मिलती है।

पोस्ट ऑफिस RD स्कीम के फायदे

  • 100% सरकारी सुरक्षा – आपका पैसा सुरक्षित है।
  • गारंटीड 6.7% ब्याज दर जो कि तिमाही आधार पर कंपाउंड होता है।
  • ₹100 से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं – मजदूर वर्ग और मध्यमवर्ग के लिए आदर्श।
  • शेयर मार्केट की तरह कोई जोखिम नहीं।

पोस्ट ऑफिस RD स्कीम के नुकसान

  • ब्याज दर महंगाई दर के लगभग बराबर है – रिटर्न कम है।
  • 5 साल से पहले बंद करने पर सिर्फ 4% ब्याज मिलता है।
  • ब्याज पर टैक्स देना पड़ता है – छूट नहीं मिलती।

दोस्तों, अगर आप छोटी-छोटी बचत से बड़ा फंड बनाना चाहते हैं और एक सुरक्षित निवेश विकल्प चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है।
इस पोस्ट को अपने दोस्तों और फैमिली के साथ जरूर शेयर करें, ताकि वे भी इस स्कीम का लाभ उठा सकें।

Leave a Comment