प्रधानमंत्री आवास योजना 2025: ₹1.20 लाख की लिस्ट जारी! अपना नाम यहां देखें

दोस्तों, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे फॉर्म भरने वाले सभी साथियों के लिए खुशखबरी है – नई लिस्ट जारी कर दी गई है। अब आप घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि आपका नाम लिस्ट में जुड़ा है या नहीं। जिसका नाम लिस्ट में जुड़ चुका है, वह मिठाई बांट सकता है क्योंकि उसे ₹1,20,000 तक की सहायता राशि तीन किस्तों में केंद्र सरकार द्वारा दी जाएगी। अब मैं आपको स्टेप-बाय-स्टेप गाइड के ज़रिए बताऊंगा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की लिस्ट कैसे चेक करनी है।

पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट 2025 ऐसे करें चेक – Step By Step Process

Step 1: सबसे पहले अपने फोन या लैपटॉप में Google खोलें और टाइप करें – PM Awas Yojana Gramin.
Step 2: जैसे ही आप टाइप करेंगे, ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक आपके सामने आएगा। उस पर क्लिक करें।
Step 3: वेबसाइट खुलने के बाद ऊपर तीन लाइन का मेन्यू दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
Step 4: वहां आपको “AwaasSoft” का ऑप्शन मिलेगा – उस पर क्लिक करें।
Step 5: इसके बाद “Reports” सेक्शन पर जाएं।
Step 6: अब नीचे स्क्रॉल करें और “Social Audit Reports – Beneficiary Details for Verification” ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step 7: वहां अपना राज्य (State), ज़िला (District), ब्लॉक (Block), और पंचायत चुनें।
Step 8: अब फॉर्म भरने की तारीख के अनुसार Year सेलेक्ट करें –

  • अगर आपने 1 अप्रैल 2025 से पहले फॉर्म भरा है, तो 2024-25 चुनें
  • अगर उसके बाद भरा है तो 2025-26 चुनें

Step 9: इसके बाद स्कीम सेलेक्ट करें – PMAY-G (प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण)
Step 10: नीचे दिए गए कैप्चा (जैसे 55-30=25) को भरें और Submit बटन पर क्लिक करें।

Step 11: अब आपकी पूरी लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी। नीचे स्क्रॉल करके आप अपना नाम, पिता का नाम, बैंक डिटेल्स, रजिस्ट्रेशन नंबर, NREGA Job Card नंबर आदि देख सकते हैं।
Step 12: PDF डाउनलोड करने का ऑप्शन भी दिखाई देगा – आप उसे डाउनलोड करके ऑफलाइन सेव भी कर सकते हैं।

पीएम आवास योजना के तहत ₹1,20,000 की सहायता – जानिए किस्तों में पैसा कैसे मिलेगा

अगर आपका नाम इस लिस्ट में जुड़ गया है, तो आपको सीधे ₹1,20,000 की सहायता राशि तीन किस्तों में मिलेगी। आपका सर्वे और वेरिफिकेशन मोबाइल ऐप द्वारा पंचायत सचिव या ग्राम सचिव द्वारा किया गया होता है। इस लिस्ट में आपको निम्न जानकारी भी मिलती है:

  • सर्वे की तारीख
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • बैंक खाता नंबर
  • फॉर्म स्टेटस
  • ग्राम पंचायत व ब्लॉक का नाम

अगर आपका नाम अभी लिस्ट में नहीं आया है, तो घबराएं नहीं :-

  • हो सकता है आपका वेरिफिकेशन अभी नहीं हुआ हो
  • या आपने फॉर्म भरने में कोई गलती की हो
  • कुछ दिनों बाद नाम जुड़ने की संभावना है

इसलिए लिस्ट को समय-समय पर चेक करते रहें।

Leave a Comment